प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

एक्सपर्ट: कैंसर के बाद भी बन सकती हैं मां

एक्सपर्ट बोले-कैंसर के बाद भी महिलाएं बन सकती हैं मां

इंदौर। शहर में आयोजित 'मिडकॉन 2026' (Midcon2026) सम्मेलन में विशेषज्ञों ने महिलाओं के स्वास्थ्य और बांझपन (Infertility) के उपचार को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

  एक्सपर्ट बोले-कैंसर के बाद भी महिलाएं बन सकती हैं मां

breast cancer |

इंदौर। शहर में आयोजित 'मिडकॉन 2026' (Midcon2026) सम्मेलन में विशेषज्ञों ने महिलाओं के स्वास्थ्य और बांझपन (Infertility) के उपचार को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

​मां बनने की क्षमता को सुरक्षित रखना संभव 

सम्मेलन में ब्रेस्ट कैंसर के बढ़ते मामलों के बीच फर्टिलिटी एक्सपर्ट डॉ. कल्याणी श्रीमाली ने बताया कि कैंसर के इलाज (जैसे कीमोथेरेपी या रेडिएशन) से पहले आधुनिक तकनीकों का उपयोग करके महिलाओं की फर्टिलिटी (मां बनने की क्षमता) को सुरक्षित रखा जा सकता है।

​भविष्य के लिए अंडाणुओं को सुरक्षित रखना संभव

डॉक्टर श्रीमाली ने जानकारी दी कि इन तकनीकों के माध्यम से कैंसर मरीजों के अंडाणुओं (Eggs) को भविष्य के लिए सुरक्षित (Freeze) किया जा सकता है, ताकि इलाज पूरा होने के बाद वे मां बन सकें।

​जागरूकता और विशेषक्षों के सहयोग से लाभ

विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि सही समय पर जांच, जागरूकता और आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के तालमेल से न केवल ब्रेस्ट कैंसर से होने वाली मौतों को कम किया जा सकता है, बल्कि मरीजों के जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार किया जा सकता है।

यह भी पढ़े: MPR में कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा

https://www.primenewsnetwork.in/state/mp-employees-da-hiked-by-3-from-april/146959