प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पटना नहीं जाएगी सुपर एक्सप्रेस

जमालपुर-हावड़ा सुपर एक्सप्रेस के पटना विस्तार पर लगा विराम, रेलवे ने बताई वजह

जमालपुर-हावड़ा के बीच चलने वाली सुपर एक्सप्रेस के पटना तक विस्तार की चर्चा पर रेलवे ने फिलहाल विराम लगा दिया है। पूर्व रेलवे के सीपीटीएम कार्यालय ने परिचालन संबंधी बाधाओं का हवाला देते हुए कहा...

जमालपुर-हावड़ा सुपर एक्सप्रेस के पटना विस्तार पर लगा विराम रेलवे ने बताई वजह

पटना नहीं जाएगी सुपर एक्सप्रेस |

मुंगेर: जमालपुर-हावड़ा के बीच चलने वाली सुपर एक्सप्रेस के पटना तक विस्तार की चर्चा पर फिलहाल विराम लग गया है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि मौजूदा परिचालन व्यवस्था में ट्रेन का पटना तक विस्तार संभव नहीं है। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्व रेलवे कोलकाता के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक (सीपीटीएम) कार्यालय ने शिकायत के जवाब में परिचालन संबंधी बाधाओं का हवाला देते हुए विस्तार को फिलहाल टाल दिया है।

लोगों और 'सुपर बचाओ अभियान' से जुड़े संगठनों में खुशी का मौहाल

रेलवे बोर्ड के शिकायत पोर्टल के माध्यम से शिकायतकर्ता को भेजे गए जवाब में विस्तार को लेकर स्थिति स्पष्ट की गई है। पूर्व रेलवे के आधिकारिक X अकाउंट पर भी सीपीटीएम कार्यालय का जवाब पोस्ट किया गया। रेलवे के इस स्पष्टीकरण के बाद जमालपुर-मुंगेर के लोगों और 'सुपर बचाओ अभियान' से जुड़े संगठनों में खुशी का मौहाल है। 

दो सप्ताह से चल रहा था अभियान

गौरतलब है कि सुपर एक्सप्रेस के पटना विस्तार की चर्चा सामने आने के बाद पिछले दो सप्ताह से जमालपुर निर्माण कारखाना संघर्ष मोर्चा के संयोजक पप्पू यादव के नेतृत्व में 'सुपर बचाओ अभियान' चल रहा था। राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश रमण उर्फ राजू समेत सपा, राजद, कारखाना मेंस यूनियन, मेंस कांग्रेस और एससी-एसटी एसोसिएशन सहित विभिन्न संगठनों ने आंदोलन को समर्थन दिया था। 

27 अगस्त को रेलवे बोर्ड को लिखा गया था पत्र

आंदोलनकारियों ने 27 अगस्त को रेलवे बोर्ड को पत्र भेजकर सुपर एक्सप्रेस का पटना विस्तार रद्द करने की मांग की थी। इसके बाद रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्व रेलवे के सीपीटीएम कार्यालय ने जवाब दिया। पूर्व रेलवे के सीपीआरओ शिबराम माझी ने भी जवाब की पुष्टि की है। रेलवे के इस स्पष्टीकरण के बाद फिलहाल 'सुपर बचाओ आंदोलन' पर विराम लगने की उम्मीद है। 

ये भी पढ़ें- दिल्ली से जयनगर जा रही महिला यात्री के सूटकेस से 75 लीटर विदेशी शराब बरामद
 

Related to this topic: