प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मप्र में कहीं आंधी तो कहीं भीषण गर्मी

मध्य प्रदेश में मौसम का दोहरा प्रहार: कहीं आंधी-ओले, कहीं भीषण गर्मी

मध्य प्रदेश में मौसम के मिजाज में अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सोमवार को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के दो विपरीत रूप सामने आए।

मध्य प्रदेश में मौसम का दोहरा प्रहार कहीं आंधी-ओले कहीं भीषण गर्मी

प्रतिकात्मक तस्वीर |

भोपाल (एमपी)। मध्य प्रदेश में मौसम के मिजाज में अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सोमवार को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के दो विपरीत रूप सामने आए। एक ओर जहाँ कई जिलों में तेज आंधी और ओलावृष्टि ने जनजीवन प्रभावित किया, वहीं दूसरी ओर कुछ इलाके भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहे।

गुना में इतनी तेज आंधी कि कुर्सियां हवा में उड़ने लगी

गुना जिले में सोमवार को इतनी तेज आंधी चली कि सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर रखी कुर्सियां हवा में उड़ती नजर आईं। वहीं, रायसेन में गर्मी का प्रकोप जारी है, जहाँ लगातार दूसरे दिन पारा 44°C दर्ज किया गया। लोग भीषण लू और चिलचिलाती धूप से परेशान रहे।

इन जिलों में ओलावृष्टि से फसल को नुकसान

प्रदेश के रीवा, आगर मालवा और सतना समेत कई जिलों में अचानक हुई ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने मौसम का रुख बदल दिया। बड़े आकार के ओले गिरने से फसलों और संपत्ति को नुकसान होने की आशंका जताई गई है। वहीं, सागर जिले में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान में मामूली गिरावट आई।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने आने वाले समय के लिए अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 13 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है। तेज हवाओं (आंधी) और कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना अभी भी बनी हुई है। खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/bjp-leads-in-3-states-celebrations-sweep-across-mp/182693

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर मध्य प्रदेश में जश्न का माहौल

Related to this topic: