प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

फडणवीस का ममता पर हमला

ममता बनर्जी घुसपैठियों को बसाकर ले रही हैं वोट: देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बांग्लादेशी घुसपैठियों को पश्चिम बंगाल में बसाने व उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराने का आरोप लगाया है।

ममता बनर्जी घुसपैठियों को बसाकर ले रही हैं वोट देवेंद्र फडणवीस

Fadnavis Slams Mamata Over Infiltration |

कोलकाता। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बांग्लादेशी घुसपैठियों को पश्चिम बंगाल में बसाने व उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एसआईआर के तहत जब बांग्लादेशी घुसपैठियों का नाम कट रहा है तो वे एसआईआर का ही विरोध कर रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस बात को बेबुनियाद बताया कि भाजपा शासित राज्यों में बंगाल से रोजगार के लिए गए बांगंलाभाषियों पर जुल्म हो रहा है। उन्होंने कहा की मुबंई और महारष्ट्र में बंगाल के लोग खुशी-खुशी रह रहे हैं और अपना कामकाज कर रहे हैं।

टीएमसी पर वोट बैंक की राजनीति का आरोप

महाराष्ट्र के मुख्यममंत्री देवेंद्र फडणवीस ने चुनाव आयोग की ओर से एसआईआर के तहत वोटर लिस्ट से वोटरों को हटाए जाने की प्रक्रिया को उचित बताया। उन्होंने कहा कि जिन वोटरों को आपत्ति है वे संवैधानिक तरीके से वोटर लिस्ट में अपना नाम शामिल करवा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इसकी व्यवस्था की है। टीएमसी बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसा कर उनका वोट लेती रही है और सत्ता में आती रही है। जब अब उनकी पहचान कर उनका नाम कट रहा है तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव आयोग का विरोध कर रही हैं। बांग्लादेशी घुसपैठियों का कोई कैसे समर्थन कर सकता है।

बंगाल की उद्योग स्थिति पर सवाल

महाराष्ट्र के मुख्यममंत्री देवंद्र फडणवीस ने कहा कि पश्चिम बंगाल में उद्योग-धंधों की स्थिति खराब होती चली गई है। पश्चिम  बंगाल से 1400 उद्योग महाराष्ट्र चले गए हैं। यहां उद्योग और उसके लिए निवेश के अनुकूल माहौल ही नहीं है।  रोजगार के अवसर खत्म होते गए हैं। यहां के युवा रोजगार के लिए महाराष्ट्र और दूसरे राज्यों में जा रहे हैं। मुख्यमत्री ममता बनर्जी के शासनकाल में कुप्रशासन, भ्रष्ट्राचार और वसूली व जोर-जुल्म के कारण साधारण लोग त्रस्त हैं। इस राज्य में प्राकृतिक संपदा, संसाधन और मैनपावर की कम नहीं है। इसके बावजूद यह राज्य पिछड़ रहा है। यहां परिवर्तन होना जरूरी है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/idf-destroys-70-hezbollah-targets-in-one-minute/174959

इजरायली सेना ने एक मिनट में नष्ट किए हिजबुल्लाह के 70 ठिकाने

Related to this topic: