MP News : भोपाल। पुलिस ने घर पर नकली नोट छापने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 2.25 लाख रुपये का नकली नोट और उस बनाने वाला सामान जब्त किया है। युवक प्रिंटिंग प्रेस में काम कर चुका है..
MP News : भोपाल। पुलिस ने घर पर नकली नोट छापने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 2.25 लाख रुपये का नकली नोट और बनाने वाला सामान जब्त किया है। युवक प्रिंटिंग प्रेस में काम कर चुका है, इसलिए वह घर में ही नकली नोट छाप रहा था। पुलिस जांच कर रही है. वह कब से नकली नोट छाप रहा है? और कितने लोगों तक उसे पहुंचा चुका है। पिपलानी थाने के सब इस्पेक्टर आनंद सिंह परिहार ने बताया, शुक्रवार शाम 4 बजे सूचना मिली कि शांति नगर झुग्गी बस्ती के पास एक युवक नकली नोट चलाने की फिराक में धूम रहा है।
पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 500 रुपये के 23 नकली नोट बरामद किये गये। आरोपी ने अपना नाम विवेक यादव बताया है। वह करोंद के मुरली नगर का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि वह अपने ही घर में कम्प्यूटर और प्रिंटर की मदद से नकली नोट छाप रहा था। वह प्रिंटिंग प्रेस में काम कर चुका है। इसलिए उसे डिजाइनिंग और प्रिंटिंग का अनुभव है। इस अनुभव का इस्तेमाल वह जाली नोट को छापने में कर रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस उसे उसके घर लेकर गई। घर की तलाशी ली गई। वहां 500 रुपये के 428 नोट मिले। इसतरह कुल 2 लाख 25 हजार 500 रुपये के नकली नोट बरामद किये गये। अब पुलिस आरोपी से जानकारी जुटा रही है कि क्या उसने ये नकली नोट बाजार में भी चलाए है कि नहीं।
असली नोट की ऐसे करें पहचान-
1. महात्मा गांधी की तस्वीर होती है, जो नोट को उजाले की तरफ करने पर दिखती है।
2. नोट के अंदर लगी एक चौड़ी पट्टी होती है, जिसपर आरबीआई लिखा होता है।
3. हर नोट पर एक यूनीक सीरियल नंबर होता है। यह नोट के आगे औऱ पीछे एक जैसा होता है।
4. सीरियल नंबर का साइज राइट से लेफ्ट की तरफ छोटे से बड़ा होता है।
5. नोट को तिरछा करने पर सिक्योरिटी थ्रेड का रंग हरे से नीले रंग में बदल जाता है।