प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • उत्तराखंड परिवहन विभाग की बड़ी प्लानिंग, विभाग के बेड़े में देहरादून, हरिद्वार को मिलेगी 137 इलेक्ट्रिक बसें, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत मिलेंगी बसें
  • देहरादून: अप्रैल से शुरू होगी चारधाम की यात्रा, टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है, लगभग 8-9 हेलीकॉप्टर कंपनियां देंगी सेवाएं, IRCTC के सहयोग से होगी ऑनलाइन बुकिंग
  • जालौन: टोल प्लाजा पर कानपुर बार के मंत्री के साथ हुई बदसलूकी, फास्ट टैग विवाद में टोलकर्मियों ने की दबंगई, बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • कानपुर: 9वीं के छात्र का खेत के पास मिला शव, लोअर के नाड़े से गला घोंटकर की हत्या, DCP साउथ ने दिया जल्द खुलासे का भरोसा
  • मऊ: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौत, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ भीषण हादसा
  • गाजियाबाद: मशहूर यूट्यूबर अनुराग ने की आत्महत्या की कोशिश, मेरठ हाईवे पर लाइव वीडियो के दौरान 'फाइनल ड्राइव' बोलकर 164 की रफ्तार में डिवाइडर से टकराई कार
  • कौशांबी: संपत्ति और पैसों के लिए पोते ने दादा को उतारा मौत के घाट, खेत में काम करते समय किया जानलेवा हमला, पोते पर 15 लाख रुपए का कर्ज चुकाने का था दबाव, पुलिस मामले की जांच में जुट गई
  • कानपुर: पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, दो लुटेरों के पैर में लगी गोली, 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तमंचे, कारतूस और लूट का सामान बरामद
  • फतेहपुर: नई बहू के गृह प्रवेश पर दबंगों ने किया जमकर पथराव, लाठी-सरिया लेकर बारात घर पर हमला, मारपीट में 6 से ज्यादा लोग घायल

फर्जी आईडी से धमकी देने वाला आशिक गिरफ्तार

फर्जी आईडी से बम की धमकी भेजने वाला आशिक गिरफ्तार, एटीएस का बड़ा खुलासा

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश एटीएस ने एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए फर्जी आईडी बनाकर बम से उड़ाने की धमकी भेजने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

फर्जी आईडी से बम की धमकी भेजने वाला आशिक गिरफ्तार एटीएस का बड़ा खुलासा

ATS Uttar Pradesh |

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश एटीएस ने एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए फर्जी आईडी बनाकर बम से उड़ाने की धमकी भेजने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी निजामाबाद थाना क्षेत्र के बक्शपुर गांव का रहने वाला विशाल रंजन है। उसे सिधारी थाना क्षेत्र के हड़हा बाबा स्थान के पास से दबोचा गया।

गिरफ्तारी के समय बरामद हुआ डिजिटल सामान

एटीएस की कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से पांच मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, मेमोरी कार्ड और कई सिम कार्ड बरामद किए गए। जांच एजेंसियां अब इन सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच कर रही हैं, ताकि और भी अहम सुराग मिल सकें।

प्रेम प्रसंग बना पूरी साजिश की वजह

जांच में सामने आया कि विशाल जौनपुर की एक युवती से प्रेम करता था, लेकिन युवती की शादी किसी दूसरे युवक से तय हो गई थी। इसी शादी को रुकवाने के लिए उसने पूरी साजिश रची।

मंगेतर के नाम से बनाई फर्जी सोशल मीडिया आईडी

आरोपी ने सबसे पहले युवती के मंगेतर के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाई और उस पर आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी, ताकि रिश्ता टूट जाए। इसके बाद उसने मंगेतर के नाम और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर एक फर्जी ईमेल आईडी भी तैयार कर ली।

जज और एसपी को भेजी बम धमकी

साजिश को आगे बढ़ाते हुए आरोपी ने 17 फरवरी को जौनपुर के जिला जज और एसपी की आधिकारिक ईमेल आईडी पर कचहरी परिसर और पुलिस लाइन गेट को बम से उड़ाने की धमकी भेज दी। इस धमकी से हड़कंप मच गया और जांच एटीएस तक पहुंची।

रोडवेज को उड़ाने की धमकी का मेल भी मिला

एटीएस को आरोपी के लैपटॉप से आजमगढ़ रोडवेज को बम से उड़ाने से संबंधित एक और तैयार किया गया ईमेल भी मिला है, जिसे भेजने की तैयारी थी।

फेसबुक पर बना रखी थीं 20 फर्जी आईडी

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने फेसबुक पर करीब 20 फर्जी आईडी बना रखी थीं, जिनका इस्तेमाल वह अपनी साजिश को अंजाम देने के लिए करता था।

मंगेतर को फंसाकर शादी रुकवाना था मकसद

पूरे मामले में आरोपी का मकसद सिर्फ इतना था कि युवती की शादी रुक जाए और उसका मंगेतर किसी बड़े मामले में फंस जाए, जिससे रिश्ता टूट जाए।

एटीएस कर रही गहन पूछताछ

फिलहाल एटीएस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस साजिश में कोई और शामिल तो नहीं है।

यह भी पढ़े: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का सनातन पर बयान

https://www.primenewsnetwork.in/state/swami-avimukteshwaranand-saraswatis-statement-on-sanatan/145220

Related to this topic: