प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

इंस्टाग्राम पर ढोंगी तांत्रिक का खेल खत्म

सोशल मीडिया पर वारदात, एस्ट्रोलॉजर बन ग्वालियर की छात्रा से ठगे रुपए-गहने

ग्वालियर शहर में इंस्टाग्राम पर एक ढोंगी तांत्रिक ने 'एस्ट्रोलॉजर शुभम पठान' नाम से फर्जी पेज बनाकर एक कॉलेज छात्रा को लाखों रुपए का चूना लगाया।

सोशल मीडिया पर वारदात एस्ट्रोलॉजर बन ग्वालियर की छात्रा से ठगे रुपए-गहने

Fake Instagram Tantrik Held for Duping Student |

ग्वालियर (मध्य प्रदेश)। शहर में इंस्टाग्राम पर एक ढोंगी तांत्रिक ने 'एस्ट्रोलॉजर शुभम पठान' नाम से फर्जी पेज बनाकर एक कॉलेज छात्रा को लाखों रुपए का चूना लगाया। आरोपी ने छात्रा को अच्छी नौकरी और मनपसंद जीवनसाथी दिलाने का लालच देकर उसके सारे गहने ठग लिए थे। हालांकि, छात्रा की चाची ने बेहद फिल्मी अंदाज में 'गृह क्लेश' सुलझाने का जाल बिछाया और इस ढोंगी तांत्रिक को रंगे हाथों पकड़वा दिया।

छात्रा को ऐसे बनाया शिकार

ग्वालियर की रहने वाली बीएससी (B.Sc) फर्स्ट ईयर की एक छात्रा इस ढोंगी के झांसे में आ गई। आरोपी ने उसे अच्छी नौकरी और उसकी पसंद का पति दिलाने का झूठा भरोसा दिलाया। अपनी बातों के जाल में फंसाकर ढोंगी तांत्रिक ने छात्रा से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी ठग ली।

फिर युवती की चाची ने ऐसे बिछाया जाल

जब इस पूरी ठगी की भनक छात्रा की चाची को लगी, तो उन्होंने पुलिस के साथ मिलकर आरोपी को पकड़ने का एक स्मार्ट प्लान बनाया। चाची ने खुद पीड़ित बनकर उस ढोंगी तांत्रिक से संपर्क किया। उन्होंने तांत्रिक को बताया कि उनके घर में बहुत 'गृह क्लेश' रहता है और वह इसे ठीक करवाना चाहती हैं। तांत्रिक इस नए शिकार के लालच में आ गया और चाची से मिलने के लिए तैयार हो गया। जैसे ही वह ढोंगी तांत्रिक चाची से मिलने मुरार की सब्जी मंडी पहुंचा, वहां पहले से तैयार योजना के तहत उसे रंगे हाथों दबोच लिया गया।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/28-injured-as-tractor-trolley-overturns-in-sheopur/205789

श्योपुर में तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, महिलाओं समेत 28 लोग घायल

Related to this topic: