प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

सतना में तीन आतंकी छिपे होने की झूठी खबर

सतना में तीन आतंकी छिपे होने की झूठी खबर, मध्यप्रदेश में भी अफवाहों का बाजार गर्म

Madhya Pradesh : जबलपुर। मध्य प्रदेश में भी दिल्ली धमाकों को लेकर को अफवाहों का बाजार गर्म हुआ। यह अफवाह बुधवार को फैलाई गई थीमहानगरी एक्सप्रेस में पाकिस्तान जिंदाबाद लिखे जाने की खबर फैलते ही..

सतना में तीन आतंकी छिपे होने की झूठी खबर मध्यप्रदेश में भी अफवाहों का बाजार गर्म

सतना में तीन आतंकी छिपे होने की झूठी खबर, मध्यप्रदेश में भी अफवाहों का बाजार गर्म |

Madhya Pradesh : जबलपुर। मध्य प्रदेश में भी दिल्ली धमाकों को लेकर को अफवाहों का बाजार गर्म हुआ। यह अफवाह बुधवार को फैलाई गई थीमहानगरी एक्सप्रेस में पाकिस्तान जिंदाबाद लिखे जाने की खबर फैलते ही जबलपुर स्टेशन पर रेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन के पहुंचते ही आरपीएफ और जीआरपी ने 22 कोच की जांच की। 40 जवान और डॉग स्कायड ने ट्रेन की जांच की, पर कोई संकेत नहीं मिला। इस बीच, सतना में एक युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली कि दिल्ली घमाके के बाद अब सतना में तीन आतंकी छिपे हुए हैं। 

पोस्ट वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। साइबर टीम ने जांच शुरू की और कुछ घंटों में आरोपी रवि कुमार तिवारी (23) निवासी बठिया को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने यह फर्जी स्टोरी लाइक औऱ फ़ॉलोवर बढ़ाने के लिए डाली थी। पुलिस ने बीएसएस की धार 192 और 35 (1) के तहत केस दर्ज किया है। मालूम हो कि अफवाह फैलाना मजाक नहीं, गंभीर अपराध है। बीएनएस की नई धारा में झूठी सूचना फैलाने पर तीन साल की सजा और जुर्माना दोनों का प्रावधान है। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/speaking-after-the-victory-bjp-president-jp-nadda-said/97659

 


 

Related to this topic: