प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

बुरी तरह जलने से हुई थी तीन बच्चों की मौत

सीधी अग्निकांड के पीड़ित परिवार को मिली 18 लाख की आर्थिक सहायता

जिले के एक मकान में अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई। इस भयानक हादसे में तीन मासूम भाई-बहन जिंदा जल गए, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

 सीधी अग्निकांड के पीड़ित परिवार को मिली 18 लाख की आर्थिक सहायता

प्राइम न्यूज नेटवर्क

सीधी। जिले से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है,जहां एक मकान में अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई। इस भयानक हादसे में तीन मासूम भाई-बहन जिंदा जल गए, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।​ घटना की सूचना मिलते ही रविवार शाम करीब 4 बजे जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ग्राम काशीहवा पहुंचे। उन्होंने जमोड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस पीड़ित गांव का दौरा किया और अपने तीन मासूम बच्चों को खो चुके माता-पिता से मुलाकात की। मंत्री ने बिलखते परिवार को ढांढस बंधाया और गहरी संवेदना व्यक्त की।

​18 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

​इस दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार के लिए घटना के तुरंत बाद 18 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंत्री दिलीप जायसवाल 18 लाख का चेक परिवार को दिया। साथ ही उ्होंने तत्कालिक जरूरतों को देखते हुए अपनी ओर से भी तुरंत ₹20,000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की।

ऐसे हुआ था हादसा

​जानकारी के अनुसार, यह हादसा जमोड़ी थाना क्षेत्र के काशीहवा गांव में हुआ। घर में अचानक बिजली की स्पार्किंग (शॉर्ट सर्किट) होने से आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कड़ी मशक्कत की, लेकिन भीतर फंसे तीनों मासूम बच्चों को बचाया नहीं जा सका और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रशासन और पुलिस की टीमें मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

Related to this topic: