प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लालकुआं: बिंदुखत्ता राजस्व गांव घोषित करने की मांग को लेकर बिन्दुखत्ता संयुक्त संघर्ष समिति का ऐलान, 18 फरवरी को बड़ा प्रदर्शन, रैली निकालकर विशाल धरना प्रदर्शन की चेतावनी, SDM को सौंपा ज्ञापन
  • देहरादून में भू-माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गल्ज्वाड़ी में नाले पर बनी 8 मीटर पक्की दीवार ध्वस्त, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण गतिविधियों पर लगाई गई रोक
  • झांसी में दो बाइकों की टक्कर के बाद विवाद पर मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, बबीना के स्टेशन रोड की घटना
  • चित्रकूट में बांदा-प्रयागराज हाईवे पर बड़ा हादसा टला, गहरे नाले में गिरी बाइक, राहगीरों ने नाले में उतरकर बचाई 3 युवकों की जान
  • अमेठी: SIR को लेकर SP नेता का बीजेपी पर गंभीर आरोप, कहा- SIR प्रकिया के दौरान सपा का कटवा रहे हैं वोट, मुस्लिम मतदाताओं के भी काटे जा रहे नाम
  • आगराः ट्रांस यमुना में करीब डेढ़ दर्जन युवकों ने किया पथराव, थाने से लौट रही गाड़ी पर किया हमला, 6 दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हमले का वीडियो वायरल
  • झांसी: फेसबुक प्यार में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, ट्रेन वेंडर पति की गोली मारकर हत्या को दिया अंजाम, पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा
  • सहारनपुर: कुतुबशेर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गौकशी का मुख्य आरोपी घायल, आरोपी के पास से अवैध तमंचा, मोटरसाइकिल और नकदी बरामद
  • योगी सरकार का 10वां ऐतिहासिक बजट पेश होगा, वित्त मंत्री पेश करेंगे 2026-27 का बजट, करीब 9 लाख करोड़ का पेश करेंगे बजट

अस्थि विसर्जन करने जा रहा था परिवार

गुजरात से उज्जैन जा रहे परिवार पर हमला, महिलाओं-बच्चों को लात-घूंसों से पीटा

गुजरात के दाहोद से उज्जैन अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे एक परिवार के साथ ट्रेन में बर्बर मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है।

गुजरात से उज्जैन जा रहे परिवार पर हमला महिलाओं-बच्चों को लात-घूंसों से पीटा

फाइल फोटो |

मध्यप्रदेश/गुजरात। गुजरात के दाहोद से उज्जैन अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे एक परिवार के साथ ट्रेन में बर्बर मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 50 से 60 युवकों ने चलती ट्रेन में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना MEMU (मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन की है। पीड़ित परिवार उज्जैन अस्थि विसर्जन के लिए यात्रा कर रहा था।

सिगरेट के धुएं को लेकर हुआ विवाद

पीड़ितों के अनुसार, ट्रेन में कुछ युवक लड़कियों की ओर सिगरेट का धुआं उड़ा रहे थे। जब महिलाओं ने इसका विरोध किया, तो युवक भड़क गए। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं को लात-घूंसे मारे। बच्चों और बुजुर्गों के साथ भी मारपीट की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों की संख्या इतनी अधिक थी कि पीड़ित खुद को बचा नहीं पाए। घटना के दौरान ट्रेन में मौजूद अन्य यात्रियों में दहशत फैल गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

पुलिस व रेलवे सुरक्षा पर सवाल

घटना ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था, ट्रेन में पुलिस/आरपीएफ की मौजूदगी, और महिला यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि संबंधित थाना और रेलवे पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/four-dead-in-gwalior-car-truck-collision-amid-dense-fog/131603

ग्वालियर में कोहरे में कार–ट्रक की भिड़ंत: चार की मौके पर मौत, तीन ने ली थी लिफ्ट

Related to this topic: