प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

3 साल के बच्चे की मौत से मचा हड़कंप

जौनपुर में मासूम की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा

जौनपुर के शाहगंज स्थित गैलेक्सी अस्पताल में तीन वर्षीय बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

जौनपुर में मासूम की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा

Family Protests Outside Jaunpur Hospital After 3-Year-Old Child Dies, Probe Underway |

जौनपुर (उत्तर प्रदेश)। के शाहगंज नगर में आजमगढ़ रोड स्थित गैलेक्सी अस्पताल के बाहर उस समय शोर-शराबा का माहौल बन गया, जब तीन वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा किया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि अस्पताल प्रबंधन ने इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है।

सांप काटने की आशंका से बच्चे की अस्पताल मे किया भर्ती

जनपद अम्बेडकर नगर निवासी एक परिवार अपने तीन वर्षीय बच्चे को इलाज के लिए शाहगंज स्थित गैलेक्सी अस्पताल लेकर पहुंचा था। अस्पताल के चिकित्सक एस.एल गुप्ता के अनुसार बच्चे को सांप के काटने की आशंका के चलते भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। इलाज के दौरान हालत में सुधार न होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

इलाज के दौरान बच्चे की मौत

परिजन बच्चे को दूसरे अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत की सूचना मिलते ही परिजन शव लेकर गैलेक्सी अस्पताल पहुंचे और अस्पताल के बाहर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि बच्चे को तेज बुखार था, लेकिन डॉक्टरों ने सांप काटने का उपचार किया। उनका कहना है कि गलत इलाज के कारण बच्चे की जान चली गई।

अस्पताल ने सभी आरोप किए खारिज

वहीं अस्पताल के चिकित्सक ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि किसी भी डॉक्टर की इच्छा नहीं होती कि उसके अस्पताल में किसी मरीज की मौत हो। उन्होंने दावा किया कि अस्पताल की ओर से हरसंभव इलाज किया गया और हालत गंभीर होने पर समय रहते बेहतर उपचार के लिए रेफर भी किया गया। चिकित्सक के मुताबिक, परिजनों द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।

पूरे मामले की जांच शुरू

हंगामे की सूचना मिलते ही शाहगंज पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मासूम की मौत इलाज में किसी लापरवाही से हुई या फिर सांप के काटने से उत्पन्न गंभीर स्थिति के कारण। 

यह भी पढ़ें: रोहतास में डेहरी नगर परिषद के EO विमल कुमार की हत्या, बारुण में अपराधियों ने किया हमला

Related to this topic: