प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

फसल देखने गए किसान की करंट से मौत, परिवार में मातम

खेत पर फसल देखने गए किसान की करंट से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

खेत में फसल देखने गए एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। घटना कुटुंबा थाना क्षेत्र के कंठी बिगहा के बधार की है।

खेत पर फसल देखने गए किसान की करंट से मौत परिजनों में मचा कोहराम

Farmer Dies of Electric Shock While Inspecting Crops, Family in Mourning |

औरंगाबाद {बिहार}: खेत में फसल देखने गए एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। घटना कुटुंबा थाना क्षेत्र के कंठी बिगहा के बधार की है। मृतक की पहचान उसी गांव के निवासी रघुनंदन सिंह के 45 वर्षीय पुत्र बबन सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बबन सिंह मंगलवार को अपने घर से खेत में लगी फसल देखने के लिए बधार की ओर गए थे। खेत में सिंचाई के लिए मोटर चलानी थी। इसी दौरान आशंका है कि वह खेत के आसपास टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आ गए और करंट लगने से अचेत होकर गिर पड़े। हालांकि, घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अचेत अवस्था में खेत के पास मिले

कुछ देर बाद रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर खेत के पास अचेत अवस्था में पड़े बबन सिंह पर पड़ी। ग्रामीणों ने शोर मचाकर उनके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

किसान की मौत से परिवार में मातम

बबन सिंह की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। घटना के बाद खेतों और बधार में टूटकर गिरे बिजली के तारों से होने वाले खतरे को लेकर चिंता जताई जा रही है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से खेतों के आसपास बिजली के तारों की नियमित जांच कराने और टूटे तारों को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें: मोतिहारी: पुलिस ने बरियारपुर में की छापेमारी, 27 लाख नकद, हथियार और 15 करोड़ की जमीन के दस्तावेज बरामद

Related to this topic: