प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अमेठी में किसान की हत्या

खेत से लौटते समय धारदार हथियार से हमला; भाई और भतीजे पर आरोप

अमेठी के मुसाफिरखाना क्षेत्र में खेत से लौट रहे किसान रामकरण की हत्या के मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

खेत से लौटते समय धारदार हथियार से हमला भाई और भतीजे पर आरोप

Farmer Killed in Amethi After Attack on Way Home, Brother and Nephew Accused |

अमेठी,(उत्तर प्रदेश)। अमेठी में देर रात खेत मे धान लगाकर वापस आ रहे किसान पर बीच रास्ते घात लगाकर बैठे दबंगो ने धारदार हथियार और लाठी डंडों से हमला कर दिया। घटना में किसान रामकरण की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई ने अपने ही बड़े भाई और उसके बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दोनो आरोपी पिता पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

रात करीब साढ़े 10 बजे की घटना

दरअसल ये पूरा मामला मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के भद्दौर गांव का है, जहाँ बीती रात करीब साढ़े 10 बजे रामकरण 40 वर्ष खेत मे धान की बेरन लगाने के बाद घर लौट रहे थे। घर से करीब 500 मीटर दूर पहले से घात लगाए लोगों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई रामचंद्र ने आरोप लगाया है, कि हत्या उनके सगे भाई गयाप्रसाद और उसके पुत्र दीपक ने मिलकर की है।

पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहा था विवाद

राम चन्द्र ने बताया, कि पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है, कि गयाप्रसाद जमीन में हिस्सा नहीं दे रहे थे। रविवार को रामकरण ने विवादित खेत को जोत लिया था और रात में उसमें धान की बेरन लगा दी। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है, कि तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः मैहर में दर्दनाक हादसा: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
 

Related to this topic: