प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

खेत में सो रहे दंपती पर जानलेवा हमला

आधी रात खेत में बरपा कहर! सो रहे दंपती पर फावड़े-डंडों से हमला, पति की मौत

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम डंगहा में आधी रात खेत पर रह रहे एक दंपती पर अज्ञात बदमाशों ने फावड़े, लाठी और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया।

आधी रात खेत में बरपा कहर सो रहे दंपती पर फावड़े-डंडों से हमला पति की मौत

Sleeping Couple Attacked, Husband Killed |

नरसिंहपुर {मध्यप्रदेश}: मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम डंगहा में आधी रात खेत पर रह रहे एक दंपती पर अज्ञात बदमाशों ने फावड़े, लाठी और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पति की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

गाय की आवाज सुनकर बाहर निकले थे दंपती

पुलिस के मुताबिक, मृतक भैयाजी कौरव खैरी गांव के निवासी थे और पिछले 15 वर्षों से ग्राम डंगहा में खेत लेकर अपनी पत्नी सविता कौरव के साथ खेती-किसानी कर रहे थे। देर रात खेत पर बंधी गाय की आवाज सुनकर दोनों बाहर निकले। तभी पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने उन पर फावड़े, लाठी और डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

पति की मौत, पत्नी जबलपुर रेफर

हमले में भैयाजी कौरव गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी सविता कौरव भी गंभीर रूप से घायल हुईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जबलपुर अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़े: वाराणसी में पुलिस-मुठभेड़: गोतस्कर के पैर में लगी गोली, कंटेनर से 30 गोवंश बरामद

Related to this topic: