प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

इटावा में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी

इटावा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से पलटी धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, कैटल गार्ड की मौत

इटावा में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिसके नीचे दबकर एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई।

इटावा में भीषण सड़क हादसा तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से पलटी धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली कैटल गार्ड की मौत

दुर्घटनाग्रस्त वाहन |

​इटावा (उत्तर प्रदेश)। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में ट्रॉली के नीचे दबकर 60 वर्षीय कैटल गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है।

जसवंतनगर मंडी जा रहे थे धान बेचने

जानकारी के अनुसार, बसरेहर थाना क्षेत्र के किल्ली सुल्तानपुर गांव निवासी 60 वर्षीय नफीस अहमद पुत्र शब्बीर हसन बसरेहर में कैटल गार्ड के पद पर तैनात थे। शुक्रवार की रात वह अपने चचेरे भाई तौफीक के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान लादकर उसे बेचने के लिए निकले थे। सबसे पहले दोनों इटावा मंडी पहुंचे, लेकिन वहां आढ़तें और मंडी बंद मिलने के कारण उन्होंने धान बेचने के लिए जसवंतनगर मंडी जाने का फैसला किया।

पिकअप की टक्कर से हुआ हादसा

जब वे ट्रैक्टर-ट्रॉली से नेशनल हाईवे के रास्ते जसवंतनगर मंडी की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि धान से भरी भारी-भरकम ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई। इस दौरान नफीस अहमद ट्रॉली के नीचे बुरी तरह दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

​पुलिस कार्रवाई जारी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दुर्घटना को अंजाम देने वाले पिकअप चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस अचानक हुए हादसे से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ेंः अंबेडकरनगर में रामलीला देखने पहुंचे युवक से पुलिस की कथित मारपीट, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

Related to this topic: