प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

फतेहपुर सिलेंडर ब्लास्ट में 5 की मौत

फतेहपुर सिलेंडर ब्लास्ट में मौत का आंकड़ा 5 पहुंचा, अस्पताल में घायल आलोक ने तोड़ा दम; CM ने की आर्थिक सहायता की घोषणा

फतेहपुर के मलवां कस्बे में गैस सिलेंडर फटने से हुए भीषण विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है।

फतेहपुर सिलेंडर ब्लास्ट में मौत का आंकड़ा 5 पहुंचा अस्पताल में घायल आलोक ने तोड़ा दम cm ने की आर्थिक सहायता की घोषणा

Fatehpur Cylinder Blast Death Toll Rises to 5, CM Announces Aid |

फतेहपुर | फतेहपुर के मलवां कस्बे में गैस सिलेंडर फटने से हुए भीषण विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल आलोक ने भी सोमवार देर रात कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल (हैलट) में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में मासूम बच्चों समेत 5 लोग शामिल हैं। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार को सभी मृतकों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

तेज धमाके के बाद जमींदोज हुआ मकान

सोमवार को मलवां में गैस सिलेंडर फटने के बाद तेज धमाका हुआ और एक मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया। विस्फोट इतना भीषण था कि आसपास के मकानों में दरारें आ गईं और बगल के 2 मकान भी धराशायी हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रशासन ने शुरू कराया राहत और बचाव कार्य

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक समेत जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रशासन की ओर से तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कराया गया। घायलों को उपचार के लिए जोधा सिंह अटैया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत को देखते हुए कुछ घायलों को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान आलोक की मौत हो गई।

हादसे में 5 लोगों की मौत

हादसे में फल विक्रेता सुरेश गुप्ता के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतकों में कुणाल (19), वेद (14), यश (8), अर्पित (15) और आलोक (23) शामिल हैं। आलोक ने उपचार के दौरान दम तोड़ा, जिसके बाद हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 5 हो गई। मासूम बच्चों की मौत से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार को सभी पांचों मृतकों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता

घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है। मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक लगातार घटनास्थल की निगरानी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: शाजापुर में खेत के रास्ते को लेकर दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले; 8 घायल

Related to this topic: