प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

नांगलोई में कुएं में गिरने से...

नांगलोई में कुएं में उतरे पिता-पुत्र की दम घुटने से मौत

दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक अचार फैक्ट्री में कुएं में गिरने से 60 वर्षीय फैक्ट्री मालिक और उनके 32 वर्षीय बेटे की दम घुटने से मौत हो गई।

नांगलोई में कुएं में उतरे पिता-पुत्र की दम घुटने से मौत

Father and Son Die of Suffocation in Nangloi Factory Well |

नई दिल्ली। दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक अचार फैक्ट्री में कुएं में गिरने से 60 वर्षीय फैक्ट्री मालिक और उनके 32 वर्षीय बेटे की दम घुटने से मौत हो गई। यह घटना 7 मार्च की शाम को हुई जब नांगलोई थाने में एक पीसीआर कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि एक फैक्ट्री में बने कुएं में दो से तीन लोग गिर गए हैं।

बचाव की कोशिश में हुआ बड़ा हादसा

सूचना पर नांगलोई के राव विहार स्थित घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने पाया कि घर के ग्राउंड फ्लोर पर अचार बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। मालिक, जिसकी पहचान 60 वर्षीय अनिल के रूप में हुई, अपने परिवार के साथ उसी बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर रहते थे। शुरुआती जांच में पता चला कि एक मज़दूर फैक्ट्री के एक कुएं के अंदर गया था और वह दम घुटने से बेहोश हो गया। उसे बचाने की कोशिश में, 60 वर्षीय फैक्ट्री मालिक अनिल और उनके दो बेटे, 32 वर्षीय नीरज और 28 वर्षीय संदीप कुएं में उतरे।

अस्पताल में पिता-पुत्र को किया मृत

कुएं के अंदर ऑक्सीजन की कमी के कारण तीनों बेहोश हो गए। बाद में उन्हें बाहर निकाला गया और इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने अनिल और उनके बेटे नीरज को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। मजदूर और छोटे बेटे की हालत के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/fake-protein-supplement-racket-busted-in-delhi-ncr/147921

दिल्ली-NCR में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट रैकेट का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Related to this topic: