प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बेटे की हत्या में पिता गिरफ्तार

बेटे का हत्यारा पिता गिरफ्तार, पारिवारिक विवाद में हुई थी सनसनीखेज वारदात

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर गांव में पुत्र की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

बेटे का हत्यारा पिता गिरफ्तार पारिवारिक विवाद में हुई थी सनसनीखेज वारदात

Father held for killing his son |

फतेहपुर {उत्तर प्रदेश}: बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर गांव में पुत्र की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी रामखेलावन वर्मा उर्फ रामविलास वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

क्या था पूरा मामला

गौरतलब है कि बुधवार को पारिवारिक विवाद के दौरान रामखेलावन वर्मा ने अपनी लाइसेंसी दो नाली बंदूक से पुत्र अवनीश वर्मा और बहू प्रियंका उर्फ मनीषा वर्मा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान अवनीश वर्मा की मौत हो गई, जबकि बहू का उपचार जारी है।

वारदात से इलाके में मचा हड़कंप

इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। मृतक के साले प्रदीप कुमार की तहरीर पर पुलिस ने रामखेलावन वर्मा उर्फ रामविलास वर्मा सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।

अंतिम संस्कार के बाद आरोपी दबोचा गया

गुरुवार को पुलिस निगरानी में मृतक का अंतिम संस्कार कराया गया। इसके बाद पुलिस ने अभियान चलाकर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

हथियार और अन्य आरोपियों की जांच जारी

पुलिस अब हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक, घटना के कारणों तथा अन्य आरोपियों की भूमिका की भी गहन जांच कर रही है।

यह भी पढ़े: नरसिंहपुर में स्मैक तस्करों पर बड़ा वार! तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों की स्मैक जब्त

Related to this topic: