Madhya Pradesh : सागर। यहां एक महिला बीएलओ (सरकारी प्राइमरी शिक्षक) की इलाज क दौरान मौत हो गई है। महिला के बेटे का आरोप है कि SIR के काम में व्यस्थता के कारण उसकी मां मानसिक रूप से दबाव में थी।
Madhya Pradesh : सागर। यहां एक महिला बीएलओ (सरकारी प्राइमरी शिक्षक) की इलाज क दौरान मौत हो गई है। महिला के बेटे का आरोप है कि SIR के काम में व्यस्थता के कारण उसकी मां मानसिक रूप से दबाव में थी। इसके चलते उसे हार्ट अटैक आया। बीएलओ लक्ष्मी जारोलिया निवारी के प्राइमरी स्कूल में शिक्षक थी। दस दिन पहले उसे हार्ट अटैक आया। इसके बाद सागर और भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती रहीं। रविवार को उनकी मौत हो गई।
परिजन ने बताया कि लक्ष्मी जारोलिया चार पांच साल से बीएलओ का काम कर रही थी। उनका बेटा देवांशु जारोलिया ने आरोप लगाया है कि सर सर्वे के दौरान उसकी मां बहुत अधिक दबाव में थी। उनका मोबाइल ठीक से काम नहीं कर रहा था। इससे उन्हें तकनीकी काम में परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसके बावजूद उनसे सुबह से रात 12 बजे तक रिपोर्ट तैयार करने, फार्म भरने और सचनाएं भेजने का काम कराया जाता था।
इस तनाव में सर्वे के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। सागर अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें हार्ट संबंधी समस्या की पुष्टि की। रहली तहसीलदार राजेश पांडे ने बताया कि महिला 2021 से हार्ट मरीज थी। इलाज होता रहता था। हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है।
यह भीू पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-speaks-in-parliament-on-the-150th-anniversary-of-vande-mataram/100373