बुरहानपुर। शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां फर्नीचर...
बुरहानपुर। शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां फर्नीचर कारोबारी के भाई ने शोरूम में काम करने वाली महिला कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या कर दी।
यह है मामला
शोरूम संचालक के भाई अर्जुन सुगंधी ने निकिता सुराड़े को बातचीत करने के बहाने शोरूम बुलाया था। बताया जा रहा है कि यह मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। शोरूम पहुँचने पर स्थिति तब हिंसक हो गई, जब पहले अर्जुन के बड़े भाई की पत्नी ने निकिता के साथ मारपीट की, जब निकिता अपनी जान बचाकर वहाँ से भागने लगी तो आरोपी अर्जुन ने उस पर धारदार हथियार (चाकू) से हमला कर दिया।
मौके पर ही मौत
आरोपी ने निकिता के सीने पर जोरदार वार किया, जिससे वह वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। इस सनसनीखेज हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि हत्या के सटीक कारणों और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका को स्पष्ट किया जा सके।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/ias-officers-from-mp-deployed-for-assembly-elections-in-states/150003