प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 4 साल...

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 4 साल की बाधिन को किसान ने यूरिया खिलाया, मौत

भोपाल। मध्य प्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में एक चार साल की बाघिन की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है...

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 4 साल की बाधिन को किसान ने यूरिया खिलाया मौत

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 4 साल की बाधिन को किसान ने यूरिया खिलाया, मौत |

भोपाल। मध्य प्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में एक चार साल की बाघिन की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुरुआती जांच और रिपोर्ट के अनुसार, एक किसान ने अपने बैल के शिकार का बदला लेने के लिए बाघिन को यूरिया (खाद) खिलाकर मार डाला। बताया जा रहा है कि बाघिन ने किसान के बैल का शिकार किया था, जिससे गुस्साए किसान ने बाघिन को मारने की साजिश रची।

इस तरह रची साजिश

किसान ने शिकार (बैल के शव) में भारी मात्रा में यूरिया मिला दिया था। जब बाघिन दोबारा उस शिकार को खाने आई, तो यूरिया के सेवन से उसकी मौत हो गई। वन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए इस मामले में मुख्य आरोपी किसान समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

​सुरक्षा में चूक, निदेशक को हटाने की मांग

वाइल्ड लाइफ एक्टिविस्ट्स ने इस घटना पर कड़ा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने इसे सुरक्षा में बड़ी चूक और अवैध शिकार (Poaching) की आशंका बताते हुए फील्ड डायरेक्टर को हटाने और मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।

​बाघों की सुरक्षा और मानव-पशु संघर्ष का मामला

यह घटना एक बार फिर इंसानों और वन्यजीवों के बीच बढ़ते संघर्ष को दर्शाती है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन पर अब सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि बाघिन की मौत के बाद विभाग को काफी समय बाद इसकी भनक लगी।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/census-in-up-from-may-22-to-june-20/152689

Related to this topic: