Seraikela : सरायकेला-खरसावां जिले में अपराधियों का खौफ बढ़ रहा है. कपाली ओली क्षेत्र में दिनदहाड़े पिस्तौल...
Seraikela : सरायकेला-खरसावां जिले में अपराधियों का खौफ बढ़ रहा है. कपाली ओली क्षेत्र में दिनदहाड़े पिस्तौल की नोक पर लूट की गई. एक माइक्रो फाइनेंस कर्मी से लगभग डेढ़ लाख रुपये लूट लिए गए, जब लूट का विरोध किया गया तो बदमाशों ने पिस्तौल निकाली और फायरिंग करने लगे. इससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. बाइक सवारों ने वारदात को अंजाम दिया.
जानकारी के अनुसार, घाटशिला के बेलाजुड़ी निवासी नरेंद्र भगत गुरुवार को एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में हैं. वह गुरुवार को कलेक्शन के पैसे लेकर जा रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार अपराधी पहले से ही घात लगाए बैठे थे. इन अपराधियों ने उन्हें रोका, जो रुपयों से भरा बैग था, अपराधियों ने उसे लेने की कोशिश की. बदमाशों ने एक राउंड फायरिंग शुरू कर दी.
गोली की आवाज, अफरा - तफरी का माहौल
गोली की आवाज से चारों तरफ अफरा - तफरी का माहौल हो गया. अपराधियों ने रुपयों से भरा बैग लिया और फरार हो गए. पुलिस ने एक खाली खोखा बरामद किया है. पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. इसमें चांडिल एसडीपीओ अरविंद बिन्हा और सर्कल इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह शामिल हैं.
घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद एसडीपीओ अरविंद बिन्हा ने बताया कि इस मामले की जांच की जारी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को देखा जा रहा है. उन्होंने छापेमारी करने के निर्देश दिए हैं. संदिग्धों पर नजर रखने के लिए कहा गया है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/thambidurai-claims-aiadmk-will-return-to-power-in-tamil-nadu/183664