प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पर्यटकों से भरी टेंपो ट्रैवलर में लगी आग

माउंट आबू में चलती टेंपो ट्रैवलर बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे पर्यटक

माउंट आबू-आबूरोड मार्ग पर आरणा हनुमान जी मंदिर के पास चलती टेंपो ट्रैवलर में अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट को आग की प्रारंभिक वजह बताया जा रहा है।

माउंट आबू में चलती टेंपो ट्रैवलर बनी आग का गोला बाल-बाल बचे पर्यटक

पर्यटकों से भरी टेंपो ट्रैवलर में लगी आग |

सिरोही: माउंट आबू से आबूरोड जाने वाले मुख्य मार्ग पर आरणा हनुमान जी मंदिर के पास रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पर्यटकों से भरी एक चलती टेंपो ट्रैवलर में अचानक भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार टेंपो ट्रैवलर आबूरोड से माउंट आबू की ओर आ रही थी और उसमें पर्यटक सवार थे। इसी दौरान वाहन में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और टेंपो ट्रैवलर से तेज लपटें उठने लगीं। आग से निकलने वाला धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा।

माउंट आबू में टेंपो ट्रैवलर में लगी भीषण आग

घटना की सूचना मिलते ही माउंट आबू पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से टेंपो ट्रैवलर में सवार सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के जनहानि होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका की फायर ब्रिगेड एवं आपदा दल की टीम भी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग इतनी भीषण थी कि वाहन से काफी दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था।

शॉर्ट सर्किट से टेंपो ट्रैवलर में लगी आग

चलते वाहन में आग लगने की घटना के बाद माउंट आबू-आबूरोड मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए यातायात को व्यवस्थित करने का प्रयास किया। समय रहते टेंपो ट्रैवलर में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की प्रारंभिक वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस और संबंधित टीमों द्वारा मौके पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 

ये भी पढ़ें- बाढ़ पीड़ितों के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, बेघरों को मिलेंगे पक्के मकान
 

Related to this topic: