जिले से एक हृदयविदारक घटना घटी है। एक कच्चे मकान में अचानक आग लगने से परिवार की खुशियां छीन गई। इस हादसे में एक युवक जिंदा जल गया और उसकी मौत हो गई है।
शहडोल। जिले से एक हृदयविदारक घटना घटी है। एक कच्चे मकान में अचानक आग लगने से परिवार की खुशियां छीन गई। इस हादसे में एक युवक जिंदा जल गया और उसकी मौत हो गई है। इससे पहले उसकी मां मदद के लिए चीखती-चिल्लाती रह गई, लेकिन बेटे को बचा नहीं सकी।
तेजी से फैली आग, नहीं निकल पाया घर के अंदर मौजूद युवक
जानकारी के अनुसार, यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कठौतिया की है। शनिवार तड़के करीब तीन बजे अचानक कच्चे मकान में आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि घर के अंदर मौजूद युवक बाहर नहीं निकल पाया। उसकी मां उसी समय घर के पास मौजूद थी और बेटे को बचाने के लिए शोर मचाती रही, लेकिन आग की भयावह लपटों के कारण कोई भी अंदर जाने की हिम्मत नहीं कर सका।
गंभीर रूप से झुलसने के कारण मौके पर हुई मौत
स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। युवक गंभीर रूप से झुलस चुका था और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है और परिवार सदमे में है।
आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस
आग लगने से मकान में रखा सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है।
इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकानों और अग्नि सुरक्षा की गंभीर समस्या को उजागर कर दिया है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/bangladesh-ex-foreign-minister-slams-un-report-as-biased/105372
संयुक्त राष्ट्र के रिपोर्ट को बांग्लादेश के पूर्व विदेश मंत्री ने बताया पक्षपातपूर्ण और मनगढ़ंत