दिल्ली के बवाना इलाके में बदमाशों ने एक टाइल्स कारोबारी की फैक्ट्री और कार को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलीबारी की।
नई दिल्ली: दिल्ली के बवाना इलाके में बदमाशों ने एक टाइल्स कारोबारी की फैक्ट्री और कार को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि घटना बवाना थाना क्षेत्र के पूठ खुर्द इलाके की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बदमाश कारोबारी को डराने के इरादे से वहां पहुंचे थे। पहले उन्होंने उसकी फैक्ट्री पर कई राउंड गोलियां चलाईं और फिर पास में खड़ी उसकी कार पर भी फायरिंग की। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
फैक्ट्री के बाद कार पर भी चलाई गोलियां
शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, बदमाशों ने पहले टाइल्स कारोबारी की फैक्ट्री को निशाना बनाया। इसके बाद वहां पास में खड़ी उसकी कार पर भी कई गोलियां दागीं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद बवाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल घटना से जुड़ी अन्य जानकारी का इंतजार है।
(एएनआई)
ये भी पढ़ें: सर्किट हाउस में मधुमक्खियों का लोगो पर हमला, रील बनाने के दौरान छत्ते से छेड़छाड़ पर मची भगदड़