प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

करावल नगर में फायरिंग की घटना..

करावल नगर में फायरिंग की घटना, एक युवक की हत्या, दूसरा घायल

Delhi News :  दिल्ली के करावल नगर इलाके में शुक्रवार की शाम अचानक अफरा – तफरी मच गई. इस वक्त गोलियों की तड़तड़ाहट सुनी गई और एक शख्स की मौत हो गई. व्यक्ति की पहचान रोहित यादव के रूप में हुई है.

करावल नगर में फायरिंग की घटना  एक युवक की हत्या दूसरा घायल

करावल नगर में फायरिंग की घटना |

Delhi News :  दिल्ली के करावल नगर इलाके में शुक्रवार की शाम अचानक अफरा – तफरी मच गई. इस वक्त गोलियों की तड़तड़ाहट सुनी गई और एक शख्स की मौत हो गई. व्यक्ति की पहचान रोहित यादव के रूप में हुई है. कमल विहार के नानक डेयरी के पास की घटना है. बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था. हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. हमलावरों ने फायरिंग की और फरार हो गए. हलावरों ने रोहित पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी की.

फोरेंसिक टीम ने जांच की. आरोपियों की तलाश शुरू हो गई. इस घटना की गुत्थी उस समय उलझी, जब यह पता चला कि एक युवक गोली से घायल है. इसी घटना में यह युवक घायल हुआ था. युवक की पहचान विशाल मावी के रूप में हुई. जीबीटी अस्पताल में विशाल का इलाज चल रहा था.

आर्म्स एक्ट की धारा

पुलिस जांच में पता चला कि वारदात में क्रॉस फायरिंग हुई थी. इस क्रॉस फायरिंग में विशाल मावी घायल हो गया था. जानकारी के अनुसार, मृतक और दूसरी पार्टी के बीच 2 – 3 दिन पहले बहस हुई थी. इसी रंजिश के चलते फायरिंग की संभावना जताई जा रही है. पुलिस ने नए खुलासे के बाद आर्म्स एक्ट की धाराओं 25/27 और 109(1) में मामला दर्ज किया है. पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी. 

यह भी पढ़ें :  https://www.primenewsnetwork.in/breaking-story/india/120/breaking/f7895780/026bd8cd/breakingdetails/it-is-necessary-to-make-the-country-a-hindu-nation-like-nepal-and-bangladesh-46766

Related to this topic: