प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

झाडू-पोछा करने वाली महिला के साथ दुष्कर्म

घरों में झाडू-पोछा करने वाली महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, कमरे में बंद रखकर करता रहा मारपीट

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने कुछ युवकों पर उसके साथ दुष्कर्म करने और उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

घरों में झाडू-पोछा करने वाली महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म कमरे में बंद रखकर करता रहा मारपीट

झाडू-पोछा करने वाली महिला के साथ दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर) |

बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र से एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। महिला का आरोप है कि गांव में चौका-बर्तन का काम करने के दौरान एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग के हाथ कथित तौर पर 10 लाख रुपये में बेच दिया गया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

घरों में काम करती थी पीड़िता

पीड़िता के अनुसार, वह गांव में किराए के मकान में रहती है और घरों में काम करके अपना जीवन चला रही थी। करीब चार महीने पहले वह एक युवक के यहां काम करने जाती थी। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने उसके साथ जबरदस्ती की और घटना का वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे लगातार दबाव में रखता रहा।

कमरे में बंद रखकर की गई मारपीट

महिला का आरोप है कि बाद में उसे रुद्रपुर ले जाया गया, जहां उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। उसका मोबाइल फोन, जेवर और रुपये भी ले लिए गए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे धमकाकर बाहर जाने से रोका जाता था। विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। उसने कई लोगों द्वारा उसके साथ जबरदस्ती किए जाने का भी आरोप लगाया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

महिला के मुताबिक, वह किसी तरह वहां से निकलकर सीबीगंज पहुंची। शुक्रवार शाम उसने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी अब भी उसे तलाश रहे हैं और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। एसएसपी/एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मामले की जांच कर रही है। तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें- UGC-NET पुनर्परीक्षा पर राहुल गांधी का हमला, NTA से मांगा जवाब
 

Related to this topic: