प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

समस्तीपुर में बाइक सवार युवक पर फायरिंग

समस्तीपुर में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो बदमाश दबोचे गए; पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस बरामद

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसिंहपुर चौक के समीप अमन कुमार नामक बाइक सवार युवक पर तीन बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, इस फायरिंग की घटना में बाल-बाल जान बची।

समस्तीपुर में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग दो बदमाश दबोचे गए पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस बरामद

Firing on bike rider in Samastipur |

समस्तीपुर {बिहार}: जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसिंहपुर चौक के समीप अमन कुमार नामक बाइक सवार युवक पर 3 बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस फायरिंग में अमन कुमार बाल-बाल बच गया। गोली चलने के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने 2 बदमाशों को पकड़ा

फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने 2 बदमाशों को पकड़कर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान एक बदमाश मौका देखकर घटनास्थल से भागने में सफल रहा। घटना की जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाने की पुलिस टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची।

पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस बरामद

पकड़े गए बदमाशों के पास से एक पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ करने के साथ ही मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

बचने के दौरान युवक हुआ जख्मी

कल्याणपुर थाना के थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ चल रही है। उन्होंने कहा कि गोलीबारी की घटना में किसी तरह की कोई हताहत नहीं हुई है। थानाध्यक्ष के अनुसार, गोलीबारी से बचने के क्रम में अमन कुमार जख्मी हो गया है, जिसका इलाज चल रहा है।

गोलीबारी के कारणों की जांच जारी

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बाइक सवार युवक पर गोली चलाने के पीछे क्या कारण था। फिलहाल पुलिस फरार हुए तीसरे बदमाश की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: मिर्जापुर में साइकिल सवार छात्र समेत दो को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत; आक्रोशित लोगों ने हाईवे किया जाम

Related to this topic: