प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मछुआरों ने बचाई तीन जिंदगियां

जौनपुर में बड़ा हादसा टला, गोमती नदी में बच्चों संग उतरी महिला को मछुआरों ने बचाया

जौनपुर में मछुआरों की बहादुरी और तत्परता से महिला और उसके दो बच्चों की जान बच गई।

जौनपुर में बड़ा हादसा टला गोमती नदी में बच्चों संग उतरी महिला को मछुआरों ने बचाया

Fishermen Rescue Woman and Two Children from Drowning in Jaunpur's Gomti River |

जौनपुर,(उत्तरप्रदेश)। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब आजमगढ़ की रहने वाली एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ गोमती नदी में उतर गई। नदी में मछली पकड़ रहे मछुआरों की सतर्कता और बहादुरी से महिला और दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

महिला तथा बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला

जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के गोबरा गांव निवासी 32 वर्षीय गुंजा यादव शनिवार शाम शास्त्री पुल के समीप धोबी घाट पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह अपने दोनों छोटे बच्चों के साथ गोमती नदी में उतर गई। नदी में मौजूद मछुआरों ने तीनों को डूबता देखा तो बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी और महिला तथा बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

ससुराल की प्रताड़ना से है काफी परेशान

घटना की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और महिला व दोनों बच्चों को अपने साथ थाने ले गई। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसका पति विदेश में रहता है और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से वह काफी परेशान थी। इसी मानसिक तनाव में उसने यह कदम उठाया।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी

पुलिस ने महिला के पिता राम लोटन को आजमगढ़ से बुलाया और आवश्यक कार्रवाई के बाद महिला व दोनों बच्चों को उनके सुपुर्द कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, समय रहते साहस दिखाने वाले मछुआरों की स्थानीय लोगों ने सराहना की, जिनकी सूझबूझ से तीन जिंदगियां सुरक्षित बच गईं।

यह भी पढ़ेंः विशाखापत्तनम के पास बंगाल की खाड़ी में 4.5 तीव्रता का भूकंप, हल्के झटके महसूस

Related to this topic: