टीएमसी नेता ने बाद में आरोप लगाया कि यह हमला भाजपा प्रायोजित था और उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि घटना की सूचना देने के बावजूद पुलिस ने पर्याप्त सुरक्षा प्रदान नहीं की।
उत्तर 24 परगना (पश्चिम बंगाल)। अधिकारियों ने बताया कि सोनारपुर दौरे के दौरान तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के साथ हुई बदसलूकी के सिलसिले में रविवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद सोनारपुर पुलिस स्टेशन में एक विशेष मामला भी दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार किए गए सभी लोग स्थानीय
गिरफ्तारियां इस घटना को लेकर चल रहे बड़े राजनीतिक विवाद के बीच हुई हैं। विपक्षी टीएमसी इसे सुनियोजित हमला बता रही है, जबकि सत्ताधारी भाजपा ने आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया है कि स्थानीय जनता सिर्फ पूर्व सत्ताधारी पार्टी के नेतृत्व के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर रही थी। यह घटनाक्रम तब सामने आया जब शनिवार शाम को दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में चुनाव के बाद हुई हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने के दौरान बनर्जी पर कथित तौर पर ईंटों, पत्थरों और अंडों से हमला किया गया था।
हमले के लिए भाजपा दोषीः टीएमसी
टीएमसी नेता ने बाद में आरोप लगाया कि यह हमला "भाजपा प्रायोजित" था और उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि घटना की सूचना देने के बावजूद पुलिस ने पर्याप्त सुरक्षा प्रदान नहीं की। अभिषेक बनर्जी ने कहा “वे मुझे जान से मारना चाहते थे। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है। हम इस बारे में हाई कोर्ट को जरूर बताएंगे। हम राज्यपाल को भी इसकी जानकारी देंगे। मैं जरूर अदालत जाऊंगा,” । हमले में उनकी आंख में चोट आई और उन्होंने बताया, “उन्होंने मेरी आंख पर ईंट मारी, और मैं अपनी आंख खोल नहीं पा रहा हूं। मैंने हेलमेट पहना हुआ था, नहीं तो मेरा सिर दो टुकड़ों में बंट जाता।
सत्ता में बैठे लोग अस्पतालों को धमका रहेः ममता
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि हमले के बाद भाजपा अस्पतालों पर बनर्जी को भर्ती न करने का दबाव डाल रही है। बेले व्यू अस्पताल में अभिषेक बनर्जी से मिलने के बाद ममता बनर्जी ने कहा, "सत्ता में बैठे लोग सभी अस्पतालों और उच्च अधिकारियों को धमका रहे हैं कि अभिषेक बनर्जी को भर्ती न किया जाए क्योंकि वे उनका इलाज नहीं होने देना चाहते... मेरे सामने पुलिस धमकी दे रही थी। उन्होंने कहा कि उन्हें अनुमति चाहिए। अगर कोई मरीज आता है, तो क्या आपको भाजपा पार्टी से अनुमति लेनी होगी कि किसका इलाज होगा और किसका नहीं। वे अमानवीय हो गए हैं।" (एएनआई)
इसे भी पढ़ेंः