प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पांच लोगों को थार से रौंदा...

पांच लोगों को थार से रौंदा, पुलिस से बोला- 'बाप विधायक है, मर्डर भी निपटा लेगा'

​शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र में भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने अपनी तेज रफ्तार महिंद्रा...

पांच लोगों को थार से रौंदा पुलिस से बोला- बाप विधायक है मर्डर भी निपटा लेगा

पांच लोगों को थार से रौंदा गया, पुलिस से बोला- 'बाप विधायक है, मर्डर भी निपटा लेगा' |

​शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र में भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने अपनी तेज रफ्तार महिंद्रा थार गाड़ी से दो छात्राओं सहित कुल 5 लोगों को टक्कर मार दी। घटना गुरुवार सुबह की है। उस समय आरोपी जिम जा रहा था। हैरान करने वाली बात यह है कि घायलों को अस्पताल ले जाने के बजाय आरोपी दिनेश लोधी घटनास्थल से 500 मीटर दूर स्थित एक जिम में वर्कआउट करने चला गया, जब पुलिस घायलों के साथ जिम पहुँची तो आरोपी ने उन्हें धमकाते हुए कहा, "बाप विधायक है, मर्डर भी निपटा लेगा, तुम घर जाओ।"

​पीड़ित से करने लगा बहस

घटना के बाद जिम में आरोपी पीड़ित पक्ष से बहस करने लगा। बोला, "मैं हॉर्न और सायरन दे रहा था, फिर भी तुम बाइक लहरा रहे थे, सड़क से हटे क्यों नहीं?"

हादसे में घायल हुए लोग

​इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन मजदूर और सड़क पर पैदल चल रही दो युवतियां घायल हुई हैं। घायलों में ​संजय परिहार (शिकायतकर्ता), ​आशीष परिहार, ​अंशुल परिहार, ​सीता वर्मा, ​पूजा सोनी शामिल हैं। 

क्या बोले विधायक?

​मामले के तूल पकड़ने पर विधायक प्रीतम लोधी ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए कहा कि उनके लिए कानून और जनता सबसे ऊपर है। उन्होंने लिखा, "पुत्र परिवार से बड़ा नहीं है, पुलिस प्रशासन पीड़ितों को न्याय दिलाए और नियमानुसार कार्रवाई करे।

​पुलिस ने पहले अज्ञात, जनता में रोष के बाद नाम जोड़ा

​शुरुआत में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिससे मीडिया और जनता में काफी रोष देखा गया। हालांकि, बाद में भारी दबाव और वीडियो साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने दिनेश लोधी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 125(A) के तहत एफआईआर दर्ज की है। गाड़ी पर आगे "प्रीतम लोधी" का स्टीकर और पीछे "MLA" लिखा हुआ था। स्थानीय लोगों के अनुसार, विधायक पुत्र पहले भी कई विवादों में शामिल रहा है।
उधर, खंडवा के मूंदी में हत्या के इरादे से थार सवार भाजपा नेता ने पूर्व सरपंच व बेटे को रौंदा

मूंदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत केनूद के पास एक तेज रफ्तार थार (Thar) ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह कई पलटी खाते हुए सड़क किनारे एक गहरे गड्ढे में जा गिरी।

​हादसे में मृतकों की पहचान

इस हादसे में कार में सवार जलवा बुजुर्ग ग्राम की पूर्व सरपंच कुसुम के पति राजेंद्र राठौर (58) और उनके बेटे सौरभ (28) की मौके पर ही मौत हो गई।

​सनावाद के भाजपा नेता चला रहा था

​घटना के समय थार को सनावाद का भाजपा नेता लवकुश राठौर चला रहा था। पुलिस ने आरोपी लवकुश को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

​हत्या की साजिश का आरोप

​परिजनों का आरोप है कि यह महज एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सोची-समझी हत्या है। रिपोर्ट के अनुसार, परिजनों ने लवकुश के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। ​आरोप के मुताबिक लवकुश उनकी बेटी की शादी में रुकावट डाल रहा था। परिजनों का मानना है कि लवकुश ने एक्सीडेंट के बहाने पूरे परिवार को खत्म करने का षड्यंत्र रचा था। मूंदी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

इस घटना के बाद मृतक के परिजनों और समाज के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि क्या यह वास्तव में एक सड़क दुर्घटना थी या आपसी रंजिश के चलते किया गया जानलेवा हमला।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/piyush-goyal-on-india-us-trade-deal-best-deal-compared-to-neighbouring/131831
 

Related to this topic: