प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

महत्वपूर्ण आर्थिक साझेदारी व व्यापार के नये अवसर

मध्य प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने भारत-EU FTA का किया स्वागत

मध्य प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FMPCCI) ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की घोषणा का स्वागत किया है।

मध्य प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने भारत-eu fta का किया स्वागत

फाइल फोटो |

भोपाल। मध्य प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FMPCCI) ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की घोषणा का स्वागत किया है, जिसे एक महत्वपूर्ण आर्थिक साझेदारी और व्यापार के नए अवसरों के रूप में देखा गया है।

रणनीतिक समझौते पर बधाई

चैंबर के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि यह समझौता भारतीय उद्यमों को बाजार पहुँच में सुधार, आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करना, और निर्यात को बढ़ावा देना जैसी सुविधाएँ प्रदान करेगा। उन्होंने भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस रणनीतिक समझौते पर बधाई दी।

व्यापार बढ़ाने के साथ कार्बन के कम उत्सर्जन में भी कारगर

दूसरे व्यापार प्रतिनिधि मनीष डबकरा ने कहा कि यह समझौता व्यापार को बढ़ाने के साथ डिकार्बोनाइजेशन (कम कार्बन उत्सर्जन) को भी एक प्रतिस्पर्धात्मक लाभ बनाने का अवसर देगा और स्वच्छ आपूर्ति श्रृंखला को बढ़ावा देगा। इस FTA को भारत-EU के बीच व्यापक द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग और निवेश को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक कदम बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/police-bust-illegal-firecracker-factory-seize-20-quintals-of-explosives/130892

रिहायशी इलाके के पास सुतली बम फैक्ट्री का भंडाफोड़, 20 क्विंटल बारूद जब्त

Related to this topic: