UP NEWS : सीएम योगी ने बुधवार को कहा कि बिहार के लोगों को राजद और कांग्रेस जैसी उन ताकतों की जरूरत नहीं है, जो अपराधियों को गले लगाती..
UP NEWS : सीएम योगी ने बुधवार को कहा कि आरजेडी ने यहां से जो प्रत्याशी खड़ा किया है. वह अपनी खानदानी आपराधिक पृष्ठभूमि के लिए इस पूरे क्षेत्र में नहीं, देश और दुनिया में कुख्यात रहा है. उन्होंने रघुनाथपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया. सीएम योगी ने बिना नाम लिए आरजेडी के प्रत्याशी शहाबुद्दीन पर हमला बोला है.
सीएम योगी ने कहा कि बिहार में माफिया राज को फिर से जिंदा करने के लिए ताकतें सक्रिय हैं, लेकिन उन्हें शुरुआत में ही खत्म कर दें. राजग में शामिल सभी दलों ने बिहार में ‘जंगल राज’ की वापसी को रोकने का फैसला किया है. बिहार में ‘डबल इंजन’ की सरकार अराजकता फैलाने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति पर चलती है. सरकार उसी दिशा में काम कर रही है. बाकी के लिए बुलडोजर मौजूद है.
राजद जैसी ताकतें औरंगजेब की कब्र पर ‘सजदा’ करने की आदी हैं : सीएम योगी
उन्होंने कहा, अपराधियों को गले लगाने वाली राजद, कांग्रेस को बिहार की सत्ता में न आने दें. कांग्रेस और राजद जैसी ताकतें औरंगजेब की कब्र पर ‘सजदा’ करने की आदी हैं. अपराधियों को गले लगाने वालीं ऐसी ताकतों को सत्ता में न आने दें.
सीएम योगी ने कहा कि मैं 30 साल पहले बक्सर में श्रीनाथ बाबा आश्रम में आया था. बक्सर बदल गया है, वह समय था, जब बिहार में आतंक था. उस समय बिहार में अराजकता, गुंडागर्दी थी. अपहरण एक उद्योग था और भ्रष्टाचार चरम पर था. आज बिहार को देखकर लगता है कि बिहार अपनी पुरानी उन स्मृतियों को समाप्त करके नए भारत का नया बिहार बन चुका है.
बिहार के गौरवशाली परंपरा का स्मरण
उन्होंने कहा कि मैं जैसे ही इस घरती पर आया हूं तो इंद्रदेव की बड़ी कृपा होने लगी है. इंद्रदेव सीवान जनपद की सभी सीटों को एनडीए को जीताने के लिए अपनी कृपा बरसा रहे हैं, जब मैं बिहार में आता हूं तो मुझे बिहार के गौरवशाली परंपरा का स्मरण होता है.
सीएम योगी ने कहा कि बिहार की धरती शांति और ज्ञान की धरती है, जिस धरती ने भारत के गौरवशाली इतिहास में नालंदा विश्वविद्यालय हो, जिस धरती ने भगवन महावीर जैन को जन्म दिया. यहां डॉ. राजेंद्र प्रसाद, कर्पूरी ठाकुर, जगजीवन राम जैसी हस्तियों को जन्म दिया.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/amit-shah-said-in-darbhanga-bihar-no-one-had-banned-the-formation/95774