प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

खड़कपुर के उम्मीदवार दिलीप घोष विवाद में घिरे...

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद और खड़कपुर के उम्मीदवार दिलीप घोष विवाद में घिरे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा सीट खड़कपुर सदर के उम्मीदवार भाजपा के पूर्व प्रदेश अघ्यक्ष और...

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद और खड़कपुर के उम्मीदवार दिलीप घोष विवाद में घिरे

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद और खड़कपुर के उम्मीदवार दिलीप घोष विवाद में घिरे |

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा सीट खड़कपुर सदर के उम्मीदवार भाजपा के पूर्व प्रदेश अघ्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सदस्य दिलीप घोष विवाद में घिर गए हैं। उन पर खड़कपुर टाउन थाने के अधिकारियों को धमकाने का आरोप है। टीएमसी ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए चुनाव आयोग से शिकायत की है। 

भाजपा नेता उम्मीदवार दिलीप घोष ने चुनाव प्रचार के दौरान एक सभा में खड़कपुर टाउन थाने के अधिकारियों पर भाजपा कार्यकर्तायों पर टीएमसी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने का दबाव देने और ऐसा नहीं करने पर गिरफ्तार कर गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया और कहा कि थाने के ऐसे अधिकारियों को सड़क पर लाकर पीटाई की जाएगी।

उन्होंने थाने के अधिकारियों को खरी-खोटी कही और उनके खिलाफ कड़ा कदम उठाने पर जोर दिया। टीएमसी के सह अध्यक्ष जयप्रकाश मजुमदार ने कहा कि दिलीप घोष भाजपा में उपेक्षित थे और अब उन्हें शह मिली है।

चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ेगा और कहीं भागने की जगह नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसके पहले विपक्षी दल के नेता और विधानसभा की सीट भवानीपुर व नंदीग्राम के भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर थाने में जाकर पुलिस अधिकारियों को धमका चुके हैं। उलके पहले वे नंदीग्राम में भी थाने के अधिकारियों को देख लेने की धमकी दे चुके हैं। भाजपा नेता धमका कर जोरजबरदस्ती चुनाव में जीतना चाहते है, लेकिन इससे उन्हें कई फायदा नहीं होने वाला है। टीएमसी ने शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ भी चुनाव आयोग से शिकायत की है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/business/markets-crash-amid-west-asia-tensions-and-oil-price-surge/151174