प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पूर्व कांग्रेस विधायक संयम लोढ़ा को मिली धमकी

सिरोही के पूर्व कांग्रेस विधायक संयम लोढ़ा को जान से मारने की मिली धमकी

सिरोही के पूर्व कांग्रेस विधायक संयम लोढ़ा को व्हाट्सएप वॉयस कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। लोढ़ा ने पाली जिले के सुमेरपुर सदर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

सिरोही के पूर्व कांग्रेस विधायक संयम लोढ़ा को जान से मारने की मिली धमकी

पूर्व कांग्रेस विधायक संयम लोढ़ा को मिली धमकी |

सिरोही: राजस्थान में सिरोही के पूर्व कांग्रेस विधायक संयम लोढ़ा को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, लोढ़ा को विदेशी नंबर से व्हाट्सएप वॉयस कॉल के जरिए धमकी दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। धमकी मिलने के बाद संयम लोढ़ा ने पाली जिले के सुमेरपुर सदर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाते हुए तीन सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। साथ ही उनके आवास पर भी पुलिस का पहरा सख्त कर दिया गया है।

पूर्व विधायक संयम लोढ़ा को दोबारा मिली जान से मारने की धमकी

गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले भी संयम लोढ़ा की हत्या की साजिश और उनके आवास की रेकी किए जाने का मामला सामने आया था। उस मामले में कथित तौर पर शूटरों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई थी। अब दोबारा धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। वहीं, पूर्व विधायक संयम लोढ़ा इन दिनों पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस पार्टी के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। फिलहाल, धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान और कॉल के पीछे की वजह का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। 

ये भी पढे़ं- मुरैना में दिखा वयस्क मगरमच्छ, वन विभाग ने रातभर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
 

Related to this topic: