प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आरोपियों को रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी CBI

Twisha Sharma Case: पूर्व जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ की CBI कोर्ट में पेशी आज

मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मुख्य आरोपी पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत खत्म होने पर आज भोपाल की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया जाएगा।

twisha sharma case पूर्व जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ की cbi कोर्ट में पेशी आज

ट्विशा शर्मा | फोटो- X

भोपाल : मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में आज का दिन बेहद अहम है। मामले की मुख्य आरोपी पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की 14 दिनों की न्यायिक हिरासत आज खत्म हो रही है। दोनों आरोपियों को आज भोपाल की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया जाएगा। 

मिलेगी जमानत या बढ़ेगी हिरासत?

इससे पहले 2 जून को हुई सुनवाई में सीबीआई कोर्ट ने उन्हें जेल भेजने का निर्देश दिया था। फिलहाल दोनों भोपाल की सेंट्रल जेल में बंद हैं। आज कोर्ट उनकी हिरासत बढ़ाने या जमानत पर बड़ा फैसला ले सकती है।

मेडिकल रिपोर्ट और साक्ष्यों का मिलान कर रही सीबीआई

सीबीआई को कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सीबीआई को मिल गई है। जांच एजेंसी अब मेडिकल रिपोर्ट, डिजिटल साक्ष्य और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों का मिलान कर रही है। 

दोनों आरोपियों से दोबारा पूछताछ कर सकती है सीबीआई

रिपोर्ट के आधार पर जांच एजेंसी दोनों आरोपियों से दोबारा पूछताछ कर सकती है। इसके लिए दोनों आरोपियों को प्रोटेक्शन वारंट पर जेल से रिमांड पर लिया जा सकता है।

ट्विशा के फोन और लैपटॉप की भी जांच

सीबीआई की टीम ट्विशा के मोबाइल फोन और लैपटॉप की भी जांच कर रही है। साथ ही डिलीट किए गए डेटा को रिकवर करने में जुटी है, जिससे चैट, कॉल रिकॉर्ड, फोटो, वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्यों से महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जा सके।

गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह पर सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप

ट्विशा की मौत मामले में उसके पति समर्थ सिंह और सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह भोपाल की सेंट्रल जेल बंद हैं। दोनों पर सुसाइड के लिए उकसाने, दहेज मांगने, प्रताड़ित करने और धमकाने जैसे आरोप हैं।

Related to this topic: