प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पूर्व विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

कादीपुर में चौपाल लगाकर पूर्व विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

कादीपुर गांव में आयोजित चौपाल में पूर्व विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए।

कादीपुर में चौपाल लगाकर पूर्व विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

Former MLA holds a public meeting in Kadipur to hear villagers' grievances and directs officials to resolve the issues |

जौनपुर (उत्तर प्रदेश)। जनपद के सिरकोनी विकास खण्ड के कादीपुर गांव में विशेष जन संपर्क एवं जन जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर ग्रामीणों को सरकार के द्वारा किया गया विकास कार्यों के बारे में जानकारी दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉक्टर हरेन्द्र सिंह ने चौपाल लगाकर सरकार के योजनाओं के बारे में भी जानकारी दिया। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत के ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। 

पूर्व विधायक ने ग्रामीणों की समस्या सुनी

सभी ग्रामीणों की समस्या को सुनते पुर्व विधायक हरेन्द्र सिंह ने एक-एक कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि गांव के लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए तहसील या ब्लॉक के चक्कर न काटने पड़ें। इसी उद्देश्य से सरकार द्वारा समस्त ग्राम पंचायत में चौपाल लगाने का कार्यक्रम कर रहा है।

समस्या पर त्वरित कारवाई

चौपाल के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों का रैंडम सर्वे कराया गया। सर्वे में पात्र पाए गए लोगों का मौके पर ही रजिस्ट्रेशन कराया गया। वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन,आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े आवेदनों को प्राथमिकता से निपटाया गया। ग्राम पंचायत में पेयजल की समस्या ग्रामीणों ने प्रमुखता से उठाई। कई मजरों में हैंडपंप खराब होने और पाइपलाइन न पहुंचने की शिकायत की गई। विधायक ने इसे गंभीरता से लेते हुए जल निगम विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल की किल्लत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विधायक ने अधिकारियों को किया निर्देशित 

चौपाल में ग्राम प्रधान,लेखपाल, पंचायत सचिव,जल निगम और अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर शिकायत का समयबद्ध निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।कार्यक्रम के अंत में विधायक ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि चौपाल का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है।

यह भी पढ़े:   2027 चुनाव से पहले यूपी की सियासत गरम, भाजपा पर सपा का हमला
 

Related to this topic: