प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

लंबे इलाज के बाद पूर्व मुख्यमंत्री का निधन

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (रिटायर्ड) भुवन चंद्र खंडूरी का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। 91 वर्षीय खंडूरी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक

Former Uttarakhand CM Bhuvan Chandra Khanduri Passes Away at 91 |

देहरादून (उत्तराखंड)। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (रिटायर्ड) भुवन चंद्र खंडूरी का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। 91 वर्षीय खंडूरी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें देहरादून के मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।।

बेटे मनीष खंडूरी ने की निधन की पुष्टि

पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे मनीष खंडूरी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके पिता का आज मंगलवार सुबह अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। बता दें कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (सेवानिवृत्त) ने 2007 से 2009 और 2011 से 2012 के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। खंडूरी भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ सदस्य थे। इन्होंने 16वीं लोकसभा में गढ़वाल निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि खंडूरी का निधन न केवल उत्तराखंड बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने 'एक्स' पोस्ट में लिखा कि पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (सेवानिवृत्त) जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। खंडूरी जी ने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। सैन्य जीवन से लेकर सार्वजनिक जीवन तक उनका व्यक्तित्व राष्ट्रहित और जनसेवा के प्रति समर्पित रहा।

सीएम धामी ने बताया राष्ट्रीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति

उन्होंने आगे लिखा, "राजनीतिक जीवन में उन्होंने उत्तराखंड के विकास, सुशासन, पारदर्शिता और ईमानदार कार्यशैली की मजबूत पहचान बनाई। एक जननेता के रूप में उन्होंने प्रदेश के विकास हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए और अपनी सादगी, स्पष्टवादिता एवं कार्यकुशलता से लोगों के हृदय में विशेष स्थान बनाया। उनका निधन उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"

उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक

पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (रिटा.) भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंतेष्टि 20 मई को पुलिस सम्मान के साथ सम्पन्न होगी। इस अवसर पर 20 मई बुधवार को राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के आकस्मिक निधन के कारण, प्रदेश में 19 मई से 21 मई तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। इस दौरान सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। साथ ही कोई शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम भी आयोजित नहीं किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/lady-smuggler-head-constable-held-for-extorting-1-crore-from-businessman/206243

शराब कारोबारी को ब्लैकमेल कर मांगे ₹1 करोड़, लेडी तस्कर व पुलिसकर्मी सहित चार गिरफ्तार

Related to this topic: