प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हत्या के प्रयास के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली में हत्या के प्रयास के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

सिंगरौली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर सभी आरोपियों को जिला जेल पचौर भेज दिया गया।

सिंगरौली में हत्या के प्रयास के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार न्यायालय ने भेजा जेल

Four Arrested in Singrauli Attempted Murder Case, Sent to Jail |

सिंगरौली (मध्य प्रदेश)। माड़ा थाना अंतर्गत बंधौरा चौकी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जिला जेल पचौर भेज दिया। यह कार्रवाई एसपी सियाज केएम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माड़ा शिवपूजन मिश्रा एवं चौकी प्रभारी बंधौरा उप निरीक्षक संदीप नामदेव के नेतृत्व में गठित टीम ने की।

लाठी-डंडों से हमले में घायल हुआ था युवक, चारों आरोपी थे फरार

पुलिस के अनुसार 7 जून को रमाकर शाह उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम कर्सुआराजा कनपुरा टोला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रामनरेश शाह, रविंद्र शाह, राममिलन शाह और रामजनम शाह ने लाठी-डंडों से हमला कर मारपीट की। हमले में जगसेन शाह को गंभीर चोटें आईं। चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर विवेचना के दौरान भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 सहित अन्य धाराएं बढ़ाई गईं। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार थे। 

दबिश देकर पकड़े गए आरोपी, लाठियां भी बरामद

पुलिस ने 29 जुलाई को दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठियां बरामद कर जब्त कीं। 30 जुलाई को सभी आरोपियों को बैढ़न न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल पचौर भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई में उनि संदीप नामदेव, सउनि राजवर्धन सिंह परिहार, पंकज सिंह चंदेल, प्रआर राकेश विश्वकर्मा, आर मनीष शुक्ला, अनीश सिंह, दिलीप धाकड़ एवं शिवेंद्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

यह भी पढ़े:   धारदार हथियार से 24 वर्षीय युवक बल्लू यादव की हत्या, आरोपी फरार

Related to this topic: