प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लालकुआं: बिंदुखत्ता राजस्व गांव घोषित करने की मांग को लेकर बिन्दुखत्ता संयुक्त संघर्ष समिति का ऐलान, 18 फरवरी को बड़ा प्रदर्शन, रैली निकालकर विशाल धरना प्रदर्शन की चेतावनी, SDM को सौंपा ज्ञापन
  • देहरादून में भू-माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गल्ज्वाड़ी में नाले पर बनी 8 मीटर पक्की दीवार ध्वस्त, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण गतिविधियों पर लगाई गई रोक
  • झांसी में दो बाइकों की टक्कर के बाद विवाद पर मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, बबीना के स्टेशन रोड की घटना
  • चित्रकूट में बांदा-प्रयागराज हाईवे पर बड़ा हादसा टला, गहरे नाले में गिरी बाइक, राहगीरों ने नाले में उतरकर बचाई 3 युवकों की जान
  • अमेठी: SIR को लेकर SP नेता का बीजेपी पर गंभीर आरोप, कहा- SIR प्रकिया के दौरान सपा का कटवा रहे हैं वोट, मुस्लिम मतदाताओं के भी काटे जा रहे नाम
  • आगराः ट्रांस यमुना में करीब डेढ़ दर्जन युवकों ने किया पथराव, थाने से लौट रही गाड़ी पर किया हमला, 6 दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हमले का वीडियो वायरल
  • झांसी: फेसबुक प्यार में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, ट्रेन वेंडर पति की गोली मारकर हत्या को दिया अंजाम, पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा
  • सहारनपुर: कुतुबशेर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गौकशी का मुख्य आरोपी घायल, आरोपी के पास से अवैध तमंचा, मोटरसाइकिल और नकदी बरामद
  • योगी सरकार का 10वां ऐतिहासिक बजट पेश होगा, वित्त मंत्री पेश करेंगे 2026-27 का बजट, करीब 9 लाख करोड़ का पेश करेंगे बजट

कार–ट्रक की भीषण टक्कर

ग्वालियर में कोहरे में कार–ट्रक की भिड़ंत: चार की मौके पर मौत, तीन ने ली थी लिफ्ट

ग्वालियर में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के बीच कार–ट्रक हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई।

ग्वालियर में कोहरे में कार–ट्रक की भिड़ंत चार की मौके पर मौत तीन ने ली थी लिफ्ट

Four Dead in Gwalior Car-Truck Collision Amid Dense Fog |

ग्वालियर। "मैं बस पहुंचने ही वाली हूं…", पति से आखिरी बात कहने के करीब 20 मिनट बाद महिला की मौत हो गई। ग्वालियर में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के बीच कार–ट्रक हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। कार सवार तीन अन्य लोगों ने लिफ्ट ली थी, वे भी हादसे का शिकार हुए।

कार के उड़े परखच्चे, चार लोगों की हुई मौत

दर्दनाक हादसा शुक्रवार सुबह करीब 7:45 बजे हुआ। उस समय हाईवे पघना कोहरे में लिपटा हुआ था। विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम थी। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही वैगनआर कार को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार चला रहे चालक समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

लिफ्ट लेकर जा रहे थे तीन लोग

पुलिस के अनुसार, मृतकों में से तीन लोग लिफ्ट लेकर यात्रा कर रहे थे। सभी अपने-अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे, लेकिन कोहरे और तेज रफ्तार ने उनकी जान ले ली। हादसे में जान गंवाने वाली महिला ने कुछ देर पहले ही अपने पति से फोन पर कहा था कि वह 20 मिनट में पहुंच जाएगी। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस सीसीटीवी और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से कोहरे के दौरान धीमी गति से वाहन चलाने, फॉग लाइट का इस्तेमाल करने, सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/karate-champion-girl-dies-in-mohi-ghat-bike-accident/131600

मोही घाट में बाइक हादसे में कराटे चैंपियन प्राची और दोस्त की मौत, घटना CCTV में कैद

Related to this topic: