प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

औरंगाबाद में NH-19 पर बड़ा सड़क हादसा

औरंगाबाद में NH-19 पर बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित पिकअप और ऑटो पलटे, महिला समेत चार घायल

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर कनबेहरी गांव के पास शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे अनियंत्रित होकर एक ऑटो और एक पिकअप पलट गई।

औरंगाबाद में nh-19 पर बड़ा सड़क हादसा अनियंत्रित पिकअप और ऑटो पलटे महिला समेत चार घायल

Four Injured as Pickup and Auto Overturn on NH-19 in Aurangabad |

औरंगाबाद (बिहार)। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर कनबेहरी गांव के पास शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे अनियंत्रित होकर एक ऑटो और एक पिकअप पलट गई। इस हादसे में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में ऑटो चालक भी शामिल है। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उनका चिकित्सकों के द्वारा इलाज किया गया।

घायलों की हुई पहचान, काम पर जाते समय हुआ हादसा

घायलों की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवा बिगहा निवासी अनिल भुइयां, उनकी पत्नी मीना देवी, भाई शंकर कुमार तथा ऑटो चालक मो सलाहुद्दीन शामिल हैं। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मीना देवी ने बताया कि वह अपने पति और देवर के साथ शिवा बिगहा से औरंगाबाद काम करने के लिए आ रही थी तभी अचानक उनका पिकअप कनबेहरी के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे सभी घायल हो गए।

ऑटो चालक ने बताई हादसे की वजह, जांच में जुटी पुलिस

वहीं, ऑटो चालक मो. सलाहुद्दीन ने बताया कि वह सवारी लेकर औरंगाबाद आ रहा था। साइड मिरर से पता चला कि पीछे से आ रहा पिकअप अनियंत्रित हो रहा है। उसी से बचने के क्रम में ऑटो पलट गई। देखा कि पिकअप भी पलट गई और उस पर सवार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंची मुफस्सिल थाने की पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
​(Published By: Ravi Pandey)

यह भी पढ़ें: छपरा से पटना तक NEET पेपर लीक पर बवाल, बिहार बंद में हिंसा और प्रदर्शन तेज

Related to this topic: