प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

यूपी के चार IAS अफसरों का केन्द्रीय एम्पेनलमेंट

संजय प्रसाद समेत यूपी के चार आईएएस अफसरों का केन्द्रीय प्रतिनयुक्ति के लिए एम्पेनलमेंट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव (ACS) संजय प्रसाद समेत छह वरिष्ठ आईएएस अफसरों को केंद्र में सचिव और उसके समकक्ष पदों पर प्रतिनियुक्ति के लिए एम्पेनलमेंट किया गया है।

संजय प्रसाद समेत यूपी के चार आईएएस अफसरों का केन्द्रीय प्रतिनयुक्ति के लिए एम्पेनलमेंट

IT & Electronics department |

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव (ACS) संजय प्रसाद समेत छह वरिष्ठ आईएएस अफसरों को केंद्र में सचिव और उसके समकक्ष पदों पर प्रतिनियुक्ति के लिए एम्पेनलमेंट किया गया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि सीएम योगी के सबसे भरोसेमंद ताकतवर IAS अफसर संजय प्रसाद क्या केंद्र में जाएंगे। केंद्र सरकार द्वारा सचिव और उसके समकक्ष पदों पर प्रतिनियुक्ति के लिए विभिन्न राज्यों से प्रत्यावेदन मांगे गए थे। यूपी सरकार के कई आईएएस अफसरों के नाम भी एम्पेनलमेंट के लिए भेजे गये थे। केंद्र सरकार ने 1993 बैच के IAS आलोक कुमार, 1994 बैच की IAS लीना जौहरी, 1995 बैच के IAS मृत्युंजय नारायण, संतोष कुमार यादव, भुवनेश कुमार और संजय प्रसाद को एम्पेनलमेंट किया है।

संजय प्रसाद और आलोक कुमार

इसमें सबसे चौंकानेवाला नाम सीएम के एसीएस संजय प्रसाद का है। संजय प्रसाद 1995 बैच के अफसर हैं। वे CM योगी आदित्यनाथ के बेहद भरोसेमंद और उनके अपर मुख्य सचिव (ACS) हैं। साथ ही उनके पास गृह और सूचना विभाग का भी नहीं है प्रभार है। इसे देखते हुए केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति की सूची में उनका नाम आना चर्चा का सबब बन गया है। संजय प्रसाद के अलावा औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति पर जा सकते हैं।

आलोक कुमार: बिहार में बेगूसराय के मंझौल पंचायत-1 स्थित मथुरामल टोला में जन्म हुआ था। पिता त्रिविक्रम प्रसाद सिंह इंजीनियर रहे हैं। नीति-निर्माण, संस्थागत सुधार और सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में गहरा अनुभव है। नीति आयोग में सामाजिक क्षेत्र के सलाहकार रहते हुए उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति, चिकित्सा शिक्षा और हेल्थ फाइनेंसिंग में बेहतरीन काम किया। वे लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी में फैकल्टी भी रह चुके हैं।

अन्य यूपी IAS अफसरों का प्रोफाइल

मृत्युंजय कुमार नारायण: IIT कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में B.Tech और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में M.Tech हैं। किंग्स कॉलेज लंदन से पब्लिक पॉलिसी और मैनेजमेंट में M.Sc. की डिग्री है। एक जनवरी 1970 को जन्मे मृत्युंजय कुमार अगस्त 2019 से भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति पर हैं। वे वर्तमान में जनसंख्या जनगणना के रजिस्ट्रार जनरल हैं।

संतोष कुमार यादव: फरवरी 2020 से भारत सरकार में प्रतिनयुक्ति पर हैं, वे वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के चेयरमैन हैं।

भुवनेश कुमार: जून 2021 से भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति पर हैं, वे वर्तमान में आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में अपर सचिव हैं।

लीना जोहरी: यूपी कैडर की 1994 बैच की IAS अधिकारी लीना जौहरी महिला एवं बाल विकास विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं। अंग्रेजी और हिंदी में निपुण लीना जौहरी उत्तर प्रदेश प्रशासन में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं।

यह भी पढ़े:  आईसीसी टी 20 विश्वकप

https://www.primenewsnetwork.in/sports/-india-vs-west-indies-super-8-match-today/146540

Related to this topic: