प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

चार साल के बच्चे के नाम 11 विश्व रिकार्ड

चार साल के फतेह गायकवाड़ के नाम दर्ज है 11 विश्व रिकॉर्ड्स

एक चार साल के बच्चे के नाम विश्व का 11 रिकार्ड दर्ज हुआ है। बच्चे का नाम फतेह गायकवाड़ है। बच्चे की पिक्चर मेमोरी शार्प है। वह किसी चीज को एक बार देख लेता है तो उसे याद रहता है।

चार साल के फतेह गायकवाड़ के नाम दर्ज है 11 विश्व रिकॉर्ड्स

Four-year-old Fateh Gaekwad holds 11 world records |

जबलपुर। यहां के एक चार साल के बच्चे के नाम विश्व का 11 रिकार्ड दर्ज हुआ है। इसमें वर्ल्ड बुक आफ रिकॉर्ड, इन्फ्लूएंसर बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड, आई बीआर अचीवर, वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ इंडिया, इंटरनेशनल बुक आफ रिकॉर्ड्स सुपर टेलेंटेड किड, ग्लोबल किड्स अचीवर्स अवार्डस शामिल हैं। बच्चे का नाम फतेह गायकवाड़ है। बच्चे की पिक्चर मेमोरी शार्प है। वह किसी चीज को एक बार देख लेता है तो उसे याद रहता है।

तीन साल की उम्र से शुरू कर दिया था वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना

बच्चा 35 से अधिक पशु पक्षी का नाम और 49 से अधिक देवी-देवता के नाम मिनटों में बता देता है। उसकी मां पलक तिवारी ने बताया कि फतेह जब तीन साल का था, तभी से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया था। छह दिसंबर को उसका जन्म दिन था और अब तक 11 विश्व का रिकार्ड एक अंतरराष्ट्रीय रिकॉग्निशन है। उसकी मां बताती है कि जिस दिन उनसे जन्म लिया उसी दिन से उसका सेंस काम करने लगा था। जन्म के तीन महीने बाद उसपर परिवार ने प्रोफेशनली काम करना शुरू कर दिया था।

बच्चे की फोटोग्राफी मेमोरी है तेज

वह कई पौधों का नाम बता सकता है। करीब 50 हिंदू देवी-देवता का नाम भी उसे ज्ञात है। उसे शरीर के भीतरी और बाहरी करीब 48 अंगों के नाम के बारे में मालूम है। बच्चे की मां ने बताया-सभी बच्चे होशियार होते हैं। बच्चे के हुनर को पहचानना जरूरी होता है। उन्होंने बताया कि पता चला कि उसकी फोटोग्राफी मेमोरी तेज है। पहले जन्म दिन पर उसे बोलना नहीं आता था, पर गुनगुनाना शुरू कर दिया था।

फतेह को पहला अवार्ड वर्ल्ड वाइड बुस ऑफ रिक़ॉर्ड से मिला था। उस समय उसने कुछ ही मिनट में 27 पौधों के नाम बताए थे। वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड से उसके नाम तीन रिकॉर्ड हैं। उसे मिले रिकॉर्ड को मिलाकर 11 रिकॉर्ड उसके नाम हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/nurse-commits-suicide-by-taking-an-overdose-of-anaesthesia/102475

नर्स ने एनेस्थीशिया का ओवरडोज लेकर किया सुसाइड, जांच शुरू

Related to this topic: