भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय...
भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। सरकार ने शिक्षकों को चतुर्थ समयमान वेतनमान (Fourth Time Scale) देने के आदेश आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। इससे 2 लाख तक का एरियर भी मिलेगा।
इन्हे मिलेगा लाभ
यह लाभ उन सहायक शिक्षकों, उच्च श्रेणी शिक्षकों और अध्यापकों को मिलेगा जिन्होंने अपनी सेवा के 35 वर्ष पूरे कर लिए हैं।
पुराने लाभों के साथ अतिरिक्त वृद्धि
अभी तक शिक्षकों को 12, 24 और 30 साल की सेवा पूरी करने पर क्रमोन्नति (Time Scale) का लाभ मिलता था। अब 35 साल की सेवा पर यह चौथी अतिरिक्त वेतन वृद्धि भी मिलेगी।
बकाया एरियर भी मिलेगा
इस निर्णय से लगभग 1.5 लाख शिक्षकों को सीधा फायदा होगा। शिक्षकों को करीब पौने दो लाख रुपये (₹1.75 लाख से ₹1.80 लाख तक) का बकाया एरियर (Arrears) मिलने का अनुमान है। इस नई क्रमोन्नति के लागू होने से शिक्षकों के मासिक वेतन में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी होगी।
सरकार का यह है उद्देश्य
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस फैसले के जरिए शिक्षकों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा आदेश जारी होने के बाद अब इसे पूरे प्रदेश में लागू कर दिया गया है। इससे उन वरिष्ठ शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है जो लंबे समय से पदोन्नति या अतिरिक्त वेतनमान की प्रतीक्षा कर रहे थे। शिक्षकों के लिए यह निर्णय न केवल आर्थिक रूप से मददगार है, बल्कि उनकी लंबी सेवा के सम्मान के रूप में भी देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/bjp-handed-over-the-responsibility-of-spokesperson-to-mlas/154134