इटारसी। मध्य प्रदेश के सबसे व्यस्त रेल मार्गों में शामिल इटारसी–भोपाल–बीना सेक्शन पर चौथी रेल लाइन बिछाने की महत्वाकांक्षी...
इटारसी। मध्य प्रदेश के सबसे व्यस्त रेल मार्गों में शामिल इटारसी–भोपाल–बीना सेक्शन पर चौथी रेल लाइन बिछाने की महत्वाकांक्षी परियोजना को केंद्र सरकार की कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। करीब 4,329 करोड़ रुपये की लागत से यह परियोजना क्षेत्र में यातायात और माल परिवहन की रफ्तार को नई गति देगी।
उत्तर-दक्षिण व पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर को जोड़ेगा
यह रेल लाइन इटारसी, भोपाल और बीना सेक्शन के बीच बिछाई जाएगी। यह मार्ग उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम रेल कॉरिडोर को जोड़ने वाला अहम जंक्शन माना जाता है, जहां वर्तमान में ट्रेनों का दबाव काफी अधिक है। इसका 4,329 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण होगा। सालाना 15.2 मिलियन टन अतिरिक्त माल ढुलाई क्षमता बढ़ेगी।
इससे क्या फायदे?
यात्री ट्रेनों की समयपालन क्षमता में सुधार होगा। मालगाड़ियों की आवाजाही तेज होगी और उद्योगों को लाभ होगा। कोयला, सीमेंट, कृषि उत्पाद और अन्य औद्योगिक सामग्री की ढुलाई में सुविधा बढ़ेगी।
क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस परियोजना से न सिर्फ ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी, बल्कि भविष्य की बढ़ती मांग को भी ध्यान में रखते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा। यह निर्णय प्रदेश के विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101