संगरौली। सिंगरौली विकास प्राधिकरण (SDA) के अध्यक्ष पद की नियुक्ति को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति...
संगरौली। सिंगरौली विकास प्राधिकरण (SDA) के अध्यक्ष पद की नियुक्ति को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति में एक अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई है। यहाँ एक तरफ जश्न का माहौल था तो दूसरी तरफ सरकार ने पूरी प्रक्रिया को ही फर्जी बताया है।
दिग्गज नेता मिठाई खिला रहे थे व खुशिया मना रहे थे
सोशल मीडिया पर वीरेंद्र गोयल के नाम से एक नियुक्ति आदेश वायरल हुआ। इस पत्र में दावा किया गया था कि गोयल को सिंगरौली विकास प्राधिकरण का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस पत्र के वायरल होते ही भाजपा संगठन के नेताओं और मंत्रियों के बीच हलचल शुरू हो गई। पिछले एक हफ्ते से वीरेंद्र गोयल को लगातार बधाइयाँ मिल रही थीं। उत्साह इतना अधिक था कि भाजपा के दिग्गज नेता गोयल को मिठाई खिलाते और खुशियां मनाते देखे गए। इन मुलाकातों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की गईं।
सरकार ने कहा, ऐसा कोई आदेश नहीं
जब मामला प्रदेश सरकार के संज्ञान में आया, तो मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने स्पष्ट किया कि वीरेंद्र गोयल की नियुक्ति का ऐसा कोई भी आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है। सरकार ने इस वायरल पत्र को पूरी तरह से फर्जी (Fake) करार दिया है।
मुंह में मिठाई, नियुक्ति में खटास की स्थिति
"मुंह में मिठास, नियुक्ति में खटास" वाली यह स्थिति अब भाजपा के लिए शर्मिंदगी का सबब बन गई है, क्योंकि जिस नियुक्ति पर दिग्गज नेता खुशी मना रहे थे, वह महज एक सोशल मीडिया का फर्जीवाड़ा निकला।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/us-moves-to-revoke-citizenship-12-charged-including-indian/203295