प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मुफ़्तखोरी का विरोध पड़ा भारी

मैहर में फल विक्रेता पर जानलेवा हमला, मुफ़्त में फल न देने पर दबंगों ने पीटा

मैहर में मुफ़्त में फल देने से इनकार करने पर एक फल विक्रेता पर कथित तौर पर दबंगों ने लोहे के बांट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मैहर में फल विक्रेता पर जानलेवा हमला मुफ़्त में फल न देने पर दबंगों ने पीटा

Fruit Vendor Brutally Attacked in Maihar for Refusing Free Fruit, Police Launch Probe |

मैहर,(मध्य प्रदेश)। प्रसिद्ध मां शारदा देवी धाम क्षेत्र में असामाजिक और मुफ़्तखोर तत्वों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस प्रशासन के खौफ से बेपरवाह दबंगों की गुंडागर्दी का शिकार इस बार एक असहाय फल विक्रेता बना है। मुफ़्त में फल न देने पर बदमाशों ने फल विक्रेता की बेरहमी से पिटाई कर दी और सिर पर भारी लोहे के बांट से जानलेवा हमला कर दिया।

मुफ्तखोरी का विरोध पड़ा भारी 

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित सकील खान पिता वकील खान निवासी वार्ड क्रमांक 13 मैहर, मैहर रोपवे के पास केले का ठेला लगाकर अपने परिवार का पेट पालता है। घटना के समय सकील अपने ठेले के पास मौजूद था, तभी आरोपी शिवम सोनी अपने अन्य साथियों के साथ वहाँ पहुँचा। दबंगों ने फल खरीदने के बहाने सकील से मुफ़्तखोरी करने की कोशिश की। जब सकील ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उससे मारपीट शुरू कर दी।

सिर पर लोहे के बांट से वार, खून से लथपथ होकर गिरा पीड़ित

हैवानियत की हदें पार करते हुए एक आरोपी ने सकील के सिर पर भारी लोहे के बांट से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। इस हमले में सकील का सिर बुरी तरह फट गया और वह लहूलुहान होकर वहीं जमीन पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

मामला दर्ज, नाजुक हालत में सतना रेफर

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल सकील मैहर थाना पहुँचा और पुलिस को आपबीती बताई। मैहर पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 0721/26 दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने सकील की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

व्यापारियों में भारी आक्रोश व खौफ

देवी धाम क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद से स्थानीय ठेला-रेहड़ी चालकों और छोटे व्यापारियों में डर और भारी आक्रोश का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का बयान"मामले की विवेचना की जा रही है और अपराध दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, उन्हें जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा।" 

यह भी पढ़ेंः औरंगाबाद पुलिस का बड़ा अभियान, 114 गिरफ्तार; शराब बरामद, भट्टियां ध्वस्त

Related to this topic: