प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: मेडिकल कॉलेज रैगिंग मामले में आरोपी छात्रों पर एक्शन, हॉस्टल से निष्कासित किए गए छात्र, एंटी रैगिंग कमेटी कर रही है मामले की जांच
  • कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त, मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप, मौसम विभाग ने बारिश-बर्फबारी की जताई संभावना
  • उत्तरकाशी में गंगा घाटी से लेकर यमुना घाटी क्षेत्र में जंगल लगी आग, चारों तरफ फैला धुंआ, आग के कारण वन्य जीव और बेशकीमती लकड़ियों का हो नुकसान
  • ऊधमसिंहनगर: कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे पर जानलेवा हमला, अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी
  • मुरादाबाद में हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में और बोलेरो की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
  • बस्ती: तांत्रिक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी से अवैध तमंचा बरामद किया
  • औरैया: पुलिस और इनामी बदमाश में मुठभेड़, 25 हजार का हजार का इनामी अभियुक्त हुआ गिरफ्तार
  • लखनऊ: KGMU धर्मांतरण मामले में STF ने नए सिरे से शुरू की जांच, पैथोलॉजी, CCM विभाग के HOD को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी
  • प्रयागराज: माघ मेले में श्रद्धालुओं का स्नान जारी, त्रिवेणी संगम पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कड़ाके की ठंड के बीच लोगों ने डुबकी लगाई

एमपी में पहले फफूंद वाली दवा...

एमपी में पहले फफूंद वाली दवा...अब ‘माउथवॉश’ में मिला कीड़ा

MP News : छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में कोल्ड सिरप से 25 बच्चों की मौत के बाद भी सरकारी अस्पतालों में दवाओं की गुणवत्ता को लेकर..

एमपी में पहले फफूंद वाली दवाअब ‘माउथवॉश’ में मिला कीड़ा

एमपी में पहले फफूंद वाली दवा मिली |

MP News : छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में कोल्ड सिरप से 25 बच्चों की मौत के बाद भी सरकारी अस्पतालों में दवाओं की गुणवत्ता को लेकर लापरवाही के आरोप थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जेपी जिला अस्पताल में दो ताजा मामलों ने एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अभी फफूंद लगी दवा की शिकायत की जांच पूरी भी नहीं हुई और मरीज को कीड़े जैसी आकृति वाला माउथ वॉश देने का मामला सामने आ गया। महज तीन दिन में दो शिकायतों ने यह संकेत दे दिए है कि कोल्ड सिरप कांड के बाद भी व्यवस्था में सुधार के दावे जमीनी हकीकत में नहीं उतर पाए है।

इस लोगों ने शिकायत

दरअसल, तीन जनवरी को मरीज सतीष सेन‌ ने आरोप लगाया कि अस्पताल से दी गई दवा में फफूंदी जमी हुई थी। इसकी शिकायत अस्पताल प्रशासन से की और दवा की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। 6 जनवरी को मनीष नामक युवक ने गले के संक्रमण के इलाज के लिए दिए गए माउथ वॉश में कीड़े जैसी आकृति दिखाई देने की शिकायत दर्ज कराई।

दवाओं पर संदेह

जिन दवाओं को लेकर शिकायतें सामने आई हैं। वे आमतौर पर बड़ी संख्या में मरीजों को दी जाती हैं। इनमें दर्द निवारक डिक्लोफेनाक 50 एमजी टैबलेट और 50 एमएल का क्लोरहेक्सिडिन माउथ वॉश आईपी 0.2 प्रतिशत शामिल है। माउथ वॉश का सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है, ताकि उसमें दिख रही संदिग्ध वस्तु की पुष्टि हो सके।

सीएमएचओ ने दिए जांच के आदेश

सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा ने दोनों शिकायतों को गंभीर मानते हुए पांच सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया है। इस दल में फूड एंड ड्रग विभाग के अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी शामिल हैं। टीम को जेपी अस्पताल की फार्मेसी, ड्रग स्टोर और मरीजों को दी जा रही दवाओं के पूरे स्टॉक की गुणवत्ता जांचने के निर्देश दिए गए हैं।

दावे और विरोधाभास

सीएमएचओ का कहना है कि जिस डिक्लोफेनाक टैबलेट में फफूंदी होने का दावा किया जा रहा है, उसका स्टॉक दिसंबर में ही खत्म हो चुका था। वहीं दूसरी ओर अस्पताल स्टाफ शिकायतकर्ता से दवा की स्ट्रिप लेकर जांच की बात स्वीकार कर रहा है। अब तक किसी भी मामले की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है।पूरे मामले में जेपी अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. संजय जैन की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है।

फोन पर उन्होंने इस विषय पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। सीएमएचओ ने बताया कि माउथ वास की शीशी में किडे जैसी आकृति दिख रही है। उसका सैंपल जांच के लिए भेजा दिया गया है। यह क्या है? इसकी जानकारी जांच के बाद ही हो सकेगी। जांच दल अस्पताल के दवा स्टॉक की जांच-पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/mehbooba-mufti-sharp-reaction-to-ajit-doval-statement/104524
 

Related to this topic: