MP News : विदिशा। यहां शनिवार को सियासी और विकास की गतिविधियों का संगम देखने को मिला। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी..
गडकरी–शिवराज का विहंगम रोड शो, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन भी यादव रहे मौजूद |
MP News : विदिशा। यहां शनिवार को सियासी और विकास की गतिविधियों का संगम देखने को मिला। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहर में भव्य रोड शो किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सड़कों के दोनों ओर भारी संख्या में मौजूद लोगों ने पुष्पवर्षा कर नेताओं का स्वागत किया।
नेताओं ने स्वीकारा जनता का अभिवादन
रोड शो के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। फूलों से सजी गाड़ी में सवार नेताओं ने जनता का अभिवादन स्वीकार किया। आयोजन के चलते विदिशा का माहौल पूरी तरह उत्सवमय नजर आया। इस मौके पर प्रदेश के विकास को नई गति देने की घोषणा भी की गई। बताया गया कि आने वाले समय में लगभग 4400 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत की जाएगी। इनमें सड़क, अधोसंरचना और अन्य जनहित परियोजनाएं शामिल हैं।
विदिशा को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने योजना बनेंगी
कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर मध्यप्रदेश को विकास के नए शिखर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विदिशा को भी आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के लिए बड़े स्तर पर योजनाएं लागू की जाएंगी। रोड शो के चलते शहर में उत्साह का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में लोग इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-inaugurated-several-development-projects-from-malda-town/105264