CBI : सीबीआई हरियाणा में वांटेड एक भगोड़े गैंगस्टर लखविंदर कुमार को शनिवार को अमेरिका से गिरफ्तार कर भारत लाई। आरोपी लखविंदर कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है..
CBI : सीबीआई हरियाणा में वांटेड एक भगोड़े गैंगस्टर लखविंदर कुमार को शनिवार को अमेरिका से गिरफ्तार कर भारत लाई। आरोपी लखविंदर कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है। विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय ने अमेरिका से वांटेड भगोड़े लखविंदर कुमार को भारत वापस लाने में सीबीआई की मदद की। सीबीआई के अधिकारियों के अनुसार लखविंदर के खिलाफ इंटरपोल की तरफ से रेड कार्नर नोटिस जारी किया गया था।
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लाए जाने के बाद हरियाणा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि लखविंदर हरियाणा में जबरन वसूली, धमकी, अवैध हथियार रखने और उनका इस्तेमाल करने तथा हत्या के प्रयास से संबंधित कई आपराधिक मामलों में वॉन्टेड है।
बयान में कहा गया है, सीबीआई ने हरियाणा पुलिस के अनुरोध पर 26 अक्टूबर 2024 को इंटरपोल के माध्यम से लखविंदर के खिलाफ ‘रेड कार्नर नोटिस’ जारी करवाया था। उसे अमेरिका से भारत प्रत्यार्पित किया गया और वह 25 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचा। वहां हरियाणा पुलिस की एक टीम ने उसे हिरासत में ले लिया।
इंटरपोल द्वारा जारी किए गए रेड नोटिस दुनियाभर की सभी लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों को वांटेड भगोड़ों को ट्रैक करने के लिए भेजे जाते हैं। पिछले कुछ सालों में इंटरपोल चैनलों के जरिये कोऑर्डिनेशन से 130 से अधिक वांटेड अपराधियों को वापस लाया गया है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/preparations-for-artificial-rain-to-make-delhi-pollution-free-opposition/95465